Categories: बिहार

Prashant Kishor ने तोड़ा मौन उपवास, परिवार के लिए घर छोड़कर अपनी संपत्ति किसे कर दिया डोनेट?

Prashant Kishor Latest News: बिहार चुनाव में हार के बाद एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र के साथ एक बहुत बड़ा अन्याय हुआ है. हम चंद लोगों ने यहां से पैदल चलना शुरू किया था और देखते ही देखते 2 सालों में जन सुराज लाखों लोगों का परिवार बन गया.

Published by Hasnain Alam

Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक दिन का मौन उपवास शुरू किया था. आज यानी शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने भितिहरवा गांधी आश्रम में रखा एक दिवसीय मौन उपवास समाप्त किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और बड़ा एलान किया.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र के साथ एक बहुत बड़ा अन्याय हुआ है. हम चंद लोगों ने यहां से पैदल चलना शुरू किया था और देखते ही देखते 2 सालों में जन सुराज लाखों लोगों का परिवार बन गया.

समाज के गरीब लोगों का वोट खरीद लिया गया- प्रशांत किशोर

उन्होंने आगे कहा बिहार में लाखों लोगों के मन में यह आशा रही कि बिहार भी बदल सकता है. सभी को स्वतंत्र होकर वोट डालने का अधिकार होना चाहिए लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि समाज के गरीब लोगों का वोट खरीद लिया गया है.

जन सुराज के संस्थापक ने एक और बड़ा एलान करते हुए कहा, “अपने परिवार के लिए एक घर छोड़कर अपनी सारी चल-अचल संपत्ति जनसुराज अभियान के लिए डोनेट करता हूं. आपसे भी गुजारिश है, कम से कम 1 हजार रुपया इस अभियान के लिए डोनेट करें.”

Related Post

‘अपनी आमदनी का 90 प्रतिशत हिस्सा किया डोनेट’

जन सुराज ने इसे लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “प्रशांत किशोर ने अगले पांच सालों में अपनी आमदनी का 90 प्रतिशत हिस्सा और अब तक अर्जित सारी चल-अचल संपत्ति में से दिल्ली में एक घर को छोड़कर सब कुछ जन सुराज के बिहार सुधारने के अभियान को डोनेट करने की घोषणा कर दी.” 

पोस्ट में आगे लिखा है, “साथ ही लोगों से अपील की कि अगर आप बिहार में सुधार चाहते हैं तो जन सुराज को अपनी क्षमता के अनुसार या कम से कम 1000 रुपये डोनेट कीजिए.”

पैसे की वजह से यह आंदोलन रुकने नहीं दूंगा- प्रशांत किशोर

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की गरीब जनता की आशा को आर्थिक बाधाएं नहीं रोक पाएंगी. पैसे की वजह से यह आंदोलन रुकने नहीं दूंगा. चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े. जनसुराज नेता ने बिहार की जनता और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी संकल्प लेने की अपील की.

साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकारते हुए कहा कि अभियान की कुछ चूकें थीं और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आत्ममंथन की जरूरत है. जन सुराज अब आम लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगा और सरकार द्वारा किए गए वादों की याद दिलाने तथा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026