Categories: बिहार

नीतीश कुमार बिहार के लिए वरदान लेकिन… फेमस खान सर ने दे दिया बड़ा बयान; यहां जानें क्या कुछ कहा?

Bihar News: एनडीए की भारी जीत के बाद खान सर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कई बड़ी बातें की हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Khan Sir On Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद खान सर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कई बड़ी बातें की हैं. एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब खान सर को नीतीश कुमार की तस्वीर दिखाई गई तो उन्होंने कहा कि, ‘नीतीश कुमार बिहार के लिए वरदान रहे हैं. अभी उनका स्वास्थ्य गड़बड़ हो गया है. तो इनकी जगह फैसले कोई और ले रहा है’.  

जब खास सर से पूछा गया कि नीतीश की जगह कौन फैसले ले रहा है, तो उन्होंने कहा कि – आईफोन के डिब्बे में अगर आप नोकिया पकड़ाएंगे तो सामने वाला जान जाएगा.

नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत काम किया – खान सर

खान सर ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत काम किया. इमफ्रास्टर्कचर से लेकर कई चीजों में नीतीश कुमार ने काफी काम किया – लेकिन अभी स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है – शेर भी एक समय बूढ़ा हो जाता है.

बीपीएससी परीक्षा विवाद पर सीएम नीतीश पर हमलावर थे खान सर

बीपीएससी परीक्षा विवाद के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर खान सर ने हमला किया था.  उन्होंने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी केवल 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की पुनर्परीक्षा की माँग कर रहे थे, लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे पर टालमटोल कर रही है. उस दौरान उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी.

Bihar Election Results 2025: क्या है पीएम मोदी का ‘MY’ वाला समीकरण? जिसकी नीतीश कैबिनेट में दिखेगी झलक

Related Post

नीतीश को चुकानी होगी बड़ी कीमत – खान सर

उस दौरान खान सर ने कहा था कि,  नीतीश को पता होना चाहिए कि अगर वह बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग नहीं मानते हैं तो उन्हें इसकी कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें विधानसभा चुनाव में इसका एहसास हो जाएगा, जो बस कुछ ही महीनों में होने वाला है.

बिहार चुनाव में चला नीतीश कुमार का जादू

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जदयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 सीटें जीतीं. यह 2020 के मुकाबले लगभग दोगुनी बढ़त है, जब पार्टी केवल 45 सीटों पर सिमटी थी. भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा और एनडीए कुल 202 सीटों के विशाल बहुमत के साथ सत्ता में लौटा.

जदयू का यह प्रदर्शन बताता है कि नीतीश कुमार की पकड़ ग्रामीण इलाकों में मजबूत रही और एनडीए की जातीय-सामाजिक रणनीति सफल साबित हुई. यह परिणाम नीतीश की राजनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है.

राजभवन नहीं इस जगह CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, मांझी ने नए मंत्रीमंडल के विस्तार का बता दिया पूरा प्लान!

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026