Categories: बिहार

तूफान और आस्था की डुबकी! आसानी से नहीं गुजरेगा इस बार का ‘महापर्व’, बिहार मे छठ के दिन आसमान से बरसेगी आफत

Bihar ka Mausam: बिहार में मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, अरवल, जमुई और पटना समेत कई ज़िलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. इतना ही नहीं अचानक से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सुबह हल्की ठंड है, जबकि शामें सुहावनी हैं.

Published by Heena Khan

Bihar Weather Update: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो रहा है. आज नहाय-खाय है. इस बीच, बिहार में मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, अरवल, जमुई और पटना समेत कई ज़िलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. इतना ही नहीं अचानक से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सुबह हल्की ठंड है, जबकि शामें सुहावनी हैं. जिसके चलते मौसम विभाग ने एक नया पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग का कहना है कि खरना के बाद पूरे बिहार में बारिश की संभावना है. इसलिए, श्रद्धालुओं को घाटों पर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज और 26 अक्टूबर तक आसमान साफ ​​और शुष्क रहेगा. दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात में हल्की ठंड रहेगी. आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है. सुबह कोहरा छाया रहेगा. भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहेंगे.

Related Post

खरना के बाद आएगा तूफान

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में 27 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश का अनुमान है. इसका सीधा असर संध्या अर्घ्य के दिन देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं, जिससे बादल बनने की संभावना है. ये हवाएं 30 और 31 अक्टूबर को तेज़ हो जाएँगी और उत्तर बिहार के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जमुई, किशनगंज, अररिया, नवादा और बांका में अच्छी बारिश होगी. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते में हुई बारिश नवंबर के पहले हफ़्ते में कड़ाके की ठंड ला सकती है.

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को मिलेगी सफलता! जानें आज का राशिफल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026