Categories: बिहार

हाथ में सांप पकड़कर फैंटम बन रहे थे मास्टरजी, रील बनाने के चक्कर में हुआ कुछ ऐसा; डरा देगा मौत से पहले का Video

Bihar Teacher Snake Bite Death: बिहार के शिवहर जिले में सांपों के जानकार माने जाने वाले शिक्षक को सांप को पकड़कर रील बनाना भारी पड़ गया. जिसके बाद सांप ने उन्हें डंस लिया. जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

Published by Sohail Rahman

Bihar Sheohar News: बिहार के शिवहर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक शिक्षक को सांप पकड़कर रील बनाना भारी पड़ गया. जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव में हुई. जानकारी सामने आ रही है कि सांप के काटने से टीचर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. मृतक की पहचान बरही जगदीश पुनर्वास गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह के रूप में हुई है.

इसके अलावा, वह बरही जगदीश मिडिल स्कूल में टीचर थे. नवल किशोर सिंह को सांपों के बारे में जानकार माना जाता था और लोग अक्सर सांप दिखने पर उन्हें बुलाते थे.

रील बनाने के दौरान हुआ हादसा (The accident happened while making a reel)

मंगलवार को जब वह स्कूल में थे, तो उन्हें जानकारी मिली कि बसंत पट्टी गांव में शकुंतला देवी के घर में एक सांप निकला है. शाम को स्कूल खत्म होने के बाद वह वहां गए और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया. सांप पकड़ने के बाद टीचर पास के एक खेत में गए. वहां उन्होंने सांप के साथ स्टंट करना शुरू कर दिया और कुछ स्थानीय युवकों से अपना वीडियो रील बनाने के लिए कहा. इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. सांप के काटने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वह जल्द ही बेहोश हो गए.

Related Post

A post shared by The Bihari Brief (@thebiharibrief)

मकर संक्रांति से पहले अचानक लालू निवास पहुंचे तेजप्रताप, माता-पिता और भाई से की मुलाकात, यहां जानिए- क्या है पूरा मामला?

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत (He died while being taken to the hospital)

हालात बिगड़ता  देख स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

आखिर क्यों रितेश पांडेय ने छोड़ा PK का साथ? अब इस बड़े नेता की भी CM नीतीश से बढ़ रही नजदीकियां! जनसुराज में बढ़ी टेंशन

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन विभागों में इतने पदों पर होगी भर्ती, कैबिनेट बैठक में 43 एजेंडों लगी मुहर

Sohail Rahman

Recent Posts

Prayagraj train accident: प्रयागराज में ट्रैक पर खड़े यात्रियों को रौंदती चली गई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 5 की मौत

Prayagraj train accident: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में पचदेवरा हाल्ट के पास एक बड़ा रेल हादसा…

April 16, 2026

Weather Today April 16 2026: अप्रैल में ही झुलसाने लगी गर्मी, दिल्ली से राजस्थान तक लू का प्रकोप, अपने शहर का हाल

Weather Today April 16 2026: देशभर में गर्मी ने तेजी से विकराल रूप लेना शुरू…

April 16, 2026