Categories: बिहार

Bihar news: Crime के बाद अपराधियों की पहली पसंद बना ये शहर, पुलिस की रिपोर्ट से मचा हड़कंप! यहाँ देखें, कहीं आपका शहर तो नहीं

Bihar News: इस साल जनवरी से 20 अगस्त तक STF ने दूसरे राज्यों में जाकर बिहार के 64 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एडीजी ने उन राज्यों के नाम भी बताए जहाँ ये अपराधी अपराध करने के बाद छिपे थे। ज़्यादातर गिरफ्तारियाँ दिल्ली से हुई हैं।

Published by Shivani Singh

Bihar News: बिहार में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसे जाने की कोशिश की जा रही है इस बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने जो खुलासे किये हैं उससे आमलोगो के होश उड़ गए हैं। मुख्यालय ने बताया है कि बिहार में अपराध करने के बाद अपराधी दूसरे राज्यों में छिप जाते हैं और उन्होंने यह भी बताया है कि ये अपराधी सबसे ज्यादा किस राज्य में छिपते हैं। उससे पहले आपको बता दें कि बिहार पुलिस इन कुख्यात अपराधियों को बाहर से गिरफ्तार करके बिहार लाती रही है। इसमें स्पेशल टास्क फोर्स की भी बड़ी भूमिका रही है। आपको यह भी बताते चलें कि एसटीएफ ने इस साल 17 राज्यों में जाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस साल 64 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। किस राज्य से कितने अपराधी गिरफ्तार किए गए, इसका विवरण भी शुक्रवार को एडीजी (अभियान) सह एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने दिया है। 

दूसरे राज्यों से 64 कुख्यात अपराधी किये गए गिरफ्तार 

ADG (अभियान) सह एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार एसटीएफ के कारनामे गिनाए। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से 20 अगस्त तक एसटीएफ ने दूसरे राज्यों में जाकर बिहार के 64 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एडीजी ने उन राज्यों के नाम भी बताए जहाँ ये अपराधी अपराध करने के बाद छिपे थे। ज़्यादातर गिरफ्तारियाँ दिल्ली से हुई हैं। 

Related Post

Delhi news: CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में तबादलों की बौछार! एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

अपराध करने के बाद इन राज्यों में छिपे थे अपराधी

एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि बाहरी राज्यों से गिरफ्तार अपराधियों में कुख्यात और इनामी अपराधी भी शामिल हैं। जिसमें उन्होंने बताया किसबसे ज्यादा 14 अपराधी राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार हुए हैं। उसके बाद एसटीएफ ने बंगाल से 9, यूपी से 7, गुजरात से 7, झारखंड से 6 और हरियाणा से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने विभिन्न राज्यों से कुल 64 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यानी एडीजी (मुख्यालय) के आंकड़े बताते हैं कि अपराध करने के बाद अपराधी ज्यादातर दिल्ली में शरण लेते हैं। उसके बाद वे बंगाल में ज्यादा छिपे पाए गए। 

दूसरे राज्यों में गिरफ्तारी के लिए जाते समय पांच जवानों की गई जान

राज्य के बाहर ऑपरेशन के दौरान भी पांच एसटीएफ जवानों की जान गई है। एडीजी ने बताया कि सरकारी वाहन से गुजरात के सूरत जा रही एसटीएफ टीम हादसे का शिकार हो गई। एनएच पर वाहन दुर्घटना के दौरान पांच जवानों की जान चली गई।

Weather update: कश्मीर से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, कहां फट सकता है बादल और आ सकती है बाढ़; जानिये लेटेस्ट वेदर अपडेट में

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026