Categories: बिहार

बिहार में सब कुछ संभव बा! चायवाला निकला करोड़पति— घर से निकले करोड़ों कैश, सोना-चांदी, लग्ज़री कार और बहुत कुछ

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक चायवाले के घर से करोड़ों रुपये, 85 एटीएम कार्ड, सोना-चांदी और लग्जरी कार बरामद की. जानिए कैसे चला साइबर खेल.

Published by Shivani Singh

बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया. जहां एक चाय बेचने वाला निकला करोड़पति! पुलिस की छापेमारी में उसके घर से मिले करोड़ों रुपए नकद, 85 एटीएम कार्ड, सोना-चांदी और एक लग्जरी कार ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दिखावे में साधारण जिंदगी जीने वाले इस “चायवाले” की असली कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती.

दरअसल, चाय बेचने और साइबर धोखाधड़ी में शामिल एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी के दौरान, पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति, सोना-चाँदी और एक लग्जरी कार बरामद की. इस कार्रवाई में लंबे समय से साइबर धोखाधड़ी का नेटवर्क चला रहे दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है.

छापेमारी में निकले 1 करोड़ रुपये, सोना, चाँदी और लग्जरी कार

बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने चाय विक्रेता के घर पर छापेमारी कर ₹1 करोड़ 5 लाख 49 हज़ार 850 नकद, 344 ग्राम सोना, 1.75 किलो चाँदी, 85 एटीएम कार्ड, 75 बैंक पासबुक, 28 चेकबुक, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद की.

Brahmpur assembly: 70 साल में किसकी चली, किसकी ठहरी? ब्रह्मपुर विधानसभा सीट की राजनीति का बड़ा राज

Related Post

पुलिस की इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि आरोपी सामान्य जीवन जी रहे थे और चाय की दुकान चलाने का दिखावा कर रहे थे। लेकिन पर्दे के पीछे, ये दोनों भाई बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग घोटाला कर रहे थे.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार, दोनों भाइयों के रूप में हुई है. दोनों ने मिलकर लोगों के बैंक विवरण, एटीएम कार्ड और ओटीपी हासिल करके पैसे ट्रांसफर करने का रैकेट चलाया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से बरामद एटीएम और पासबुक से पता चला है कि यह गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ था. साइबर सेल की टीम अब बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जाँच कर रही है.

कौन हैं शिवानी शुक्ला? जिसके लिए कांग्रेस को हटना पड़ा पीछे, पिता DM हत्याकांड में जेल और चाचा बिहार के बाहुबली रहे

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026