Prince Hisahito: जापान के राजकुमार हिसाहितो इनदिनों खूब चर्चे में हैं। राजकुमार हिसाहितो अब आधिकारिक रूप से वयस्क हो गए हैं। हिसाहितो 19 साल के हैं। खास बात यह है कि पिछले 40 सालों में कोई भी पुरुष शाही सदस्य वयस्क नहीं हुआ था, इसलिए अब वह राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
कौन हैं राजकुमार हिसाहितो, कब हुआ था जन्म?(Who is Prince Hisahito, when was he born?)
आपको बता दें कि हिसाहितो का जन्म 6 सितंबर, 2006 को हुआ था। आपको बता दें कि हिसाहितो जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और क्राउन प्रिंसेस किको के बेटे और सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं। वो इस परिवार में चार दशकों के बाद पहले वयस्क पुरुष हैं। इस 17 सदस्यीय परिवार में कुल 4 ही पुरुष हैं। हिसाहितो वर्तमान में त्सुकुबा विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी विशेष रुचि ड्रैगनफ़्लाई में है।
राजकुमार का वयस्कता समारोह शनिवार को उनके पारिवारिक आवास से शुरू हुआ। इस अवसर पर, सम्राट ने उन्हें कानमुरी मुकुट भी पहनाया। इस दौरान हिसाहितो ने कहा, “मैं अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हुए शाही परिवार का एक वयस्क सदस्य बनने की पूरी कोशिश करूँगा।” इस दौरान हिसाहितो शाही महल में पारंपरिक वस्त्र पहने नज़र आए। बाद में, औपचारिक वस्त्र पहनकर, वह शाही रथ में सवार होकर तीन पवित्र मंदिरों में गए।
इस दौरान, वह जापान के प्रथम सम्राट जिनमू और अपने परदादा सम्राट शोवा की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 1985 के बाद से किसी शाही राजकुमार का यह पहला वयस्कता समारोह है। उस समय, उनके पिता, युवराज अकिशिनो ने वयस्कता समारोह संपन्न कराया था।
समारोह एक साल के लिए किया गया था स्थगित
आपको बताते चलें कि समारोह एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था यह पिछले साल ही होने वाला था लेकिन राजकुमार अपनी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें इसलिए इसे टाल दिया गया था।