Home > मनोरंजन > फिल्म का ये टाइटल बॉलीवुड के लिए बन गया श्राप, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सारी Films

फिल्म का ये टाइटल बॉलीवुड के लिए बन गया श्राप, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सारी Films

Karz Movie History: बॉलीवुड में कई फिल्में हिट होती और कई फ्लॉप, इन्हें सुपरहिट बनाने का कुछ फिक्स फॉर्मूला नहीं है। लेकिन एक नाम ऐसा था, जिसे लेकर जब भी मेकर्स फिल्म बनाते थे, वह फ्लॉप साबित होती थी। आइए बताते हैं आखिर क्या था वो नाम?

By: Preeti Rajput | Published: September 7, 2025 2:27:16 PM IST



Bollywood Movies With Bad Luck Titles : बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में हिट कराने की कोई ट्रिक नहीं है। लेकिन एक नाम ऐसा है, जिसे लेकर जब भी फिल्म बनी वह फ्लॉप साबित हुई। जब भी मेकर्स इस नाम को लेकर कोई फिल्म बनाते वह बेकार साबित होती। यहां तक कि एक सुपरस्टार फिल्म फ्लॉप होने के कारण कैमरे के सामने आना तक भूल गया था। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे। 

तीन फिल्में हुई थी महाफ्लॉप 

दरअसल बॉलीवुड में तीन फिल्में अलग-अलग टाइम पर बनी थी। तीनों फिल्मों के रिलीज में काफी अंतराल था। लेकिन इसके बावजूद एक ही नाम पर बनी तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इनमें से एक में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म के फ्लॉप होने से ऋषि कपूर की हालत काफी खराब हो गई थी। वह फिल्म के कारण डिप्रेशन में चले गए थे। 

यह नाम था बॉलीवुड के लिए मनहूस 

दरअसल फिल्मों के लिए जो नाम मनहूस साबित हुआ वह कर्ज है। इस नाम पर बनी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हुई। सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। तीनों  बॉक्स ऑफिस धराशायी होती हुई नजर आईं। इन फिल्मों के कारण मेकर्स खुद कर्ज (Karz) में चले गए। डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) की साल 1980 में आई फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर ने लीड किरदार निभाया था। इश फिल्म में उनके साथ सिमी ग्रेवाल, प्राण और राज किरण जैसे कई सुपरस्टार भी नजर आए थे। 

Dance Video: लड़की ने कैमरा के सामने किया ऐसा ‘बेहुदा’ डांस, लोगों ने लगाई ‘चीप’ कमेंट्स की झड़ी

डिप्रेशन का शिकार हो गए थे ऋषि कपूर

सभी सुपरस्टार मिलकर भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाए। फिल्म के फ्लॉप होने के कारण एक्टर बुरी तरह से टूट गए थे। उनकी हालत देख खुद राज कपूर भी परेशान हो गए थे। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी की थी। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी, कि वह कई बार सेट पर बेहोश होते-होते बचे थे।

बॉडी के इस पार्ट पर टिकती है साउथ इंडस्ट्री के लोगों की ‘नजर’! एक्ट्रेस बोलीं- जूम करके…

Advertisement