Home > जनरल नॉलेज > अकबर की बेटी से इस महाराणा ने की थी शादी, दुश्मन के बेटे को थमाया अपनी लाडली राजकुमारी का हाथ

अकबर की बेटी से इस महाराणा ने की थी शादी, दुश्मन के बेटे को थमाया अपनी लाडली राजकुमारी का हाथ

Story of Maharana Pratap Son : मुगल बादशाह अकबर ने अपनी बेटी शहजादी खानम बेगम की शादी एक हिंदू राजा से कराई थी। मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह को अकबर ने अपनी बेटी को सौंपा था। बता दें कि वह महाराणा प्रताप के पुत्र थे।

By: Preeti Rajput | Last Updated: September 7, 2025 12:28:19 PM IST



Akbar Princess Married With Maharana Amar Singh : बादशाह अकबर (Akbar) मुगल काल के सबसे कामयाब शासक रहे थे। उन्होंने पूरे भारत पर धीरे-धीरे अपना कब्जा जमा लिया था। इसके लिए उन्होंने साम, दाम, दंड, भेद सभी नीतियों को अपनाया। जहां बात युद्ध से नहीं बनी तो उसे उन्होंने रिश्तेदारी में तब्दील कर लिया। माना जाता है कि अकबर की धार्मिक नीति में हिंदुओं के प्रति उदारता और सहिष्णुता थी। उन्होंने धर्म को हमेशा राज-काज से दूर रखा है। उनके शासन में हिंदू अपने धर्म का पालन बिना किसी रोक के कर सकता था। अकबर ने कई हिंदू राजकुमारियों से विवाह किया था। उनकी सबसे प्रिय और मुख्य महारानी जोधाबाई थीं।

अकबर ने की थी संधि 

भारत पर मुगलों ने 300 सालों तक राज किया था। बेशक मुगलों का साम्राज्य बड़ा था और उन्होंने लगभग तीन सदियों तक भारत पर राज किया, लेकिन हिंदू राजाओं के सामने मुगलों की ताकत कुछ भी नहीं थी। एक-एक हिंदू राजा ने मुगलों का जमकर सामना किया था। इतिहासकारों के मुताबिक, अकबर ने अपनी बेटी शहजादी खानम बेगम की शादी एक हिंदू राजा से की थी। मेवाड़ के शासक महाराणा अमर सिंह (Maharana Amar Singh) को अकबर ने अपनी बेटी का हाथ सौंपा था। अमर सिंह ने 1597 से 1620 तक मेवाड़ पर राज किया। वह अकबर के कट्टर दुश्मन महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) के बड़े बेटे थे। अकबर और महाराणा प्रताप की दुश्मनी के बारे में तो हर कोई जानता है। महाराणा प्रताप ने अकबर को उसकी नानी याद दिला दी थी। 

Internship Search: ग्रेजुएशन के बाद कर रहे हैं इंटरनशिप की तलाश, तो इस पोर्टल पर करें आवेदन

मेवाड़ छोड़ भाग खड़े हुए थे मुगल

यह शादी एक तरह से एक संधि के तौर पर की गई थी। दरअसल महाराणा प्रताप सिंह की मृत्यु के बाद अमर सिंह मेवाड़ की गद्दी पर बैठे थे। इसके बाद पिता के दुश्मन से बदला लेने के लिए अमर सिंह ने मुगलों पर एक के बाद एक कई हमले किए। अमर सिंह के हमलों से मुगलों के खेमे में हलचल मच गई थी। उन्हें मेवाड़ छोड़कर भागना पड़ गया था। अकबर ने मेवाड़ को नहीं जीत पाने के कारण एक संधी की। इसी संधि के कारण शहजादी खानम बेगम की शादी अमर सिंह से करा दी गई। महाराणा अमर सिंह की 26 जनवरी 1620 को मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: इस कहानी की इनखबर पुष्टि नहीं करता है। यह केवल सुनी-सुनाई कथाओं पर आधारित है। 

 

Advertisement