US Bought Eggs From Russia: रूस से लगातार तेल खरीदने को लेकर ट्रंप इस समय भारत से नाराज हैं। इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, भारत को नसीहत देने वाले अमेरिका ने खुद इसी साल जुलाई महीने में रूस से अंडे खरीदे थे।
यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने दी है। रूसी समाचार एजेंसी ने अमेरिकी सांख्यिकी सेवा के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि इससे पहले अमेरिका ने आखिरी बार साल 1992 में रूस से अंडे खरीदे थे।
ट्रंप ने रूस से लिए लाखों डॉलर के अंडे
आपको बता दें कि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जुलाई महीने में अमेरिका ने रूस पर 4.55 लाख डॉलर (करीब 3.8 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम रकम खर्च की है। अमेरिका के इस कदम के पीछे की वजह बर्ड फ्लू बताया जा रहा है। दरअसल, बर्ड फ्लू के कारण पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान हुआ है और अमेरिका में अंडों की आपूर्ति का संकट पैदा हो गया है। इसके बाद रूसी अंडों की खरीदारी की गई।
अमेरिका में आसमान छू रही अंडों की कीमत
बर्ड फ्लू ने अमेरिकी पोल्ट्री उद्योग को बड़ा झटका दिया है। इसकी वजह से लाखों मुर्गियाँ मर गई हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों के लिए अंडे खरीदने की सीमा तय करनी पड़ी थी। इसकी वजह से अंडों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई। फरवरी तक एक दर्जन अंडों की कीमत 7 डॉलर तक पहुँच गई। जुलाई 2025 में भी अंडे पिछले साल के मुकाबले 16.4% महंगे थे।
मॉस्को पर लगाए गए हैं कड़े प्रतिबंध
यूक्रेन युद्ध के कारण, अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इस समय रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। रूस की अर्थव्यवस्था को कमज़ोर करने और उसकी सैन्य क्षमताओं को सीमित करने की कोशिश की गई। लेकिन भारत और चीन के मज़बूत संबंधों के कारण ऐसा नहीं हो सका।
और अब इस खबर के सामने आने के बाद, ट्रंप इस मुद्दे पर भारत से कुछ नहीं कह पा रहे हैं। आँकड़ों पर नज़र डालें तो प्रतिबंधों के बावजूद, 2024 में अमेरिका ने रूस से लगभग 3 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इनमें उर्वरक (2025 की पहली छमाही में 92.7 करोड़ डॉलर), यूरेनियम और प्लूटोनियम (75.5 करोड़ डॉलर) और पैलेडियम जैसी कीमती धातुएँ शामिल हैं। पिछले तीन सालों में अमेरिका-रूस व्यापार में लगभग 90 प्रतिशत की गिरावट आई है।
PM Modi की कूटनीति के सामने नतमस्तक हुए Trump, गिड़गिड़ाकर मांगने लगे भारत से ये भीख