Weird Wedding Ritual: शादी एक ऐसा बंधन है जिसे काफी पवित्र माना जाता है। ये रिश्ता रिश्तों की नीव रखता है। वहीं अलग अलग धर्म जातियों में अलग अलग तरह की परंपराओं को निभाकर शादियों के बंधन में बंधा जाता है। कई परंपराएं ऐसी हैं जो काफी अजीबोगरीब होती हैं। अलग अलग देशों में बड़ी ही अजीबोगरीब रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है`। आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
पत्नी को चुराकर करते हैं शादी
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका में एक जनजाति है जो एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती है। इस जनजाति में शादी करने के लिए किसी और की पत्नी को चुराना पड़ता है। जी हाँ, इसी परंपरा के चलते इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी रचा लेते हैं। इस अजीबोगरीब रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों पर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा वहां होना काफी आम है।
कौनसी है ये जनजाति?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली इस जनजाति का नाम वोडाबे है। इस जनजाति के लोग एक-दूसरे की पत्नियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी वोडाबे जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नियों को चुराने की अनोखी परंपरा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वोडाबे जनजाति के लोग अपनी पहली शादी घरवालों की सहमति से घर पर ही करते हैं, लेकिन दूसरी शादी का रिवाज थोड़ा अजीब है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए किसी और की पत्नी को चुराना ज़रूरी है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो आपको दूसरी शादी का अधिकार भी नहीं मिलता।
मारी छोरी छोरों से कम है क्या! गालियों में इस राज्य की लड़कियों ने की PhD, डाटा देख चौंक जाएंगे आप