Dimple Kapadia Film Bobby: बॉलीवुड की दुनिया हमेशा लाइमलाइट से चमचमाती रहती हैं। यहां पर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो लोगों के लिए केवल मनोरंजन के लिहाज से बनी होती है और कुछ समाज की सोच को भी चुनौती देती हैं। फिल्म ‘बॉबी’ साल 1973 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉलीवुड के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म से डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने केवल 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वह एक सुपरस्टार की पत्नी भी बन गई थीं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।
16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा कदम
डिंपल ने बिना किसी किसिंग सीन या इंटीमेट मोमेंट्स के फिल्म के जरिए बोल्डनेस की एक नई परिभाषा लिखीं। इस दौरान डिंपल के अलावा कई और हसीनाओं ने बोल्डनेस की हदें पार कर दी थीं। फिल्म बॉबी (bobby) ने तो बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। इस दौरान की कई फिल्मों को परिवार के साथ नहीं भी देख सकते हैं। इस फिल्म को राज कपूर (Raj Kapoor) ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को उन्होंने बेटे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को लॉन्च करने के लिए बनाया था। ऋषि के साथ उन्होंने 16 साल की डिंपल कपाड़िया को कास्ट किया था। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म को राज कपूर ने कर्ज उतारने के लिए बनाया था।
सुपरहिट सबित हुई थी फिल्म बॉबी
फिल्म बॉबी टीनएज लव स्टोरी पर बनी थी। इस फिल्म की सफलता ने ऋषि और डिंपल के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। ‘बॉबी’ की कामयाबी का असली कारण डिंपल कपाड़िया थीं। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनका असली नाम अमीना था। उस दौर में बॉलीवुड में हीरोइनों को पारंपरिक तरीके से दिखाया जाता था। लेकिन डिंपल के बाद सब कुछ बदल गया।
Khesari Lal Yadav की हुई मौत! लाखों फैंस को लगा बड़ा सदमा, भोजपुरी स्टार ने किया खुलासा
डिंपल ने लिखी बोल्डनेस की नई परिभाषा
डिंपल ने बिना किसी किसिंग या इंटीमेट सीन के बोल्डनेस की परिभाषा लिखी। उन्होंने इस फिल्म में टू-पीस ऑरेंज बिकिनी पहनी थी, जो भारतीय सिनेमाके लिए एक अलग क्रांति ले आई थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए क्रॉप टॉप्स, पोल्का डॉट ड्रेसेज जैसे कई तरह के कपड़े पहने थे। इस फिल्म ने काफी टीनएजर्स के अपने साथ जोड़ा। फिल्म का गाना ‘हम तुम एक कमरे में बंद हो’ आजतक लोगों की जुबान पर रहता है। फिल्म देख दर्शक हैरान थे कि 16 साल की लड़की इतनी कॉन्फिडेंट कैसे हो सकती है। डिंपल ने मार्च 1973 में सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से शादी कर ली थी।
Khesari Lal Yadav की हुई मौत! लाखों फैंस को लगा बड़ा सदमा, भोजपुरी स्टार ने किया खुलासा