Home > जनरल नॉलेज > GK Quiz: बिहार का वो मुख्यमंत्री? मात्र 17 दिन रहा था कार्यकाल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

GK Quiz: बिहार का वो मुख्यमंत्री? मात्र 17 दिन रहा था कार्यकाल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

Trending Quiz: अगर आप सामान्य ज्ञान पढ़ना या जानना चाहते हैं तो इनखबर का यह प्रयास आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहां आपको देश-विदेश से जुड़े रोचक सवाल-जवाब जानने का मौका मिलेगा।

By: Ashish Rai | Published: September 1, 2025 6:32:44 PM IST



GK Trending Quiz: इनखबर एक बार फिर देश और राज्य से जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानकारी लेकर हाजिर है। इसे जानने से न केवल आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए भी यह बेहद उपयोगी साबित होगा। इस लेख के माध्यम से आपको बिहार की विरासत, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को जानने का मौका मिलेगा। तो आइए एक नज़र डालते हैं कुछ रोचक और दिलचस्प सवालों के जवाबों पर।

छात्र ने सुबह 3:49 बजे सबमिट किया असाइनमेंट, DU प्रोफेसर ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर मच गया हंगामा

बिहार से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर

1. प्रश्न: भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का कौन सा स्थान है?

उत्तर: 13वां, क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत में 13वें स्थान पर है। जबकि, राजस्थान पहले स्थान पर है। वहीं, क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।

2. प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का कौन सा स्थान है?

उत्तर: तीसरा, जनसंख्या की दृष्टि से बिहार भारत में तीसरे स्थान पर है। जबकि, उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। वहीं, जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है।

3. प्रश्न: बिहार के अब तक कितने नेता रेल मंत्री बन चुके हैं?

उत्तर: 8, अब तक बिहार से कुल 8 नेता रेल मंत्री बन चुके हैं।

1. बाबू जगजीवन राम (1962)

2. राम सुभग सिंह (1969)

3. ललित नारायण मिश्र (1973)

4. केदार पांडे (1982)

5. जॉर्ज फर्नांडीस (1989)

6. रामविलास पासवान (1996)

7. नीतीश कुमार (1998 और 2001) (दो बार)

8. लालू प्रसाद यादव (2004)

4. प्रश्न: बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर: दीप नारायण सिंह, हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले दीप नारायण सिंह 1 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961 तक, यानि महज  17 दिनों के लिए राज्य के सीएम बने। जबकि, उनसे पहले श्री कृष्ण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री थे।

5. प्रश्न: नीतीश कुमार अब तक कितनी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं?

उत्तर: बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालाँकि, पहली बार वे केवल सात दिनों के लिए ही मुख्यमंत्री रहे।

6. प्रश्न: चारा घोटाले में कितने धन का गबन हुआ था?

उत्तर: चारा घोटाला एक भ्रष्टाचार कांड था जिसमें बिहार के सरकारी खजाने से लगभग ₹940 करोड़ का गबन किया गया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव इस घोटाले के दोषी हैं।

7. प्रश्न: कौन थी भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली फिल्म?

उत्तर: पहली भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मैया तोहे पियारी चढ़इबो’ थी। जिसे 1963 में विश्वनाथ शाहाबादी ने रिलीज़ किया था।

8. प्रश्न: बिहार का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन सा है?

उत्तर: शेखपुरा

सामान्य ज्ञान से जुड़ी अपडेट्स के लिए इनखबर से जुड़े रहें। हम आपको हर पल के लिए तैयार रखते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेट रहें!

ओडिशा के रहने वाले शुभम ने कर दिया कमाल, मजदूरी करते हुए पास की NEET परीक्षा…सफलता के पीछे इसको बताई वजह

Advertisement