Home > हेल्थ > दही के साथ गलती से भी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, स्किन और पेट दोनों पर पड़ सकता है भारी

दही के साथ गलती से भी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, स्किन और पेट दोनों पर पड़ सकता है भारी

Dahi Food Combination:दही को कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में, जिन्हें दही खाते समय खाने से बचना चाहिए।

By: Akriti Pandey | Published: August 29, 2025 11:02:21 AM IST



Dahi Ke Nuksan: क्या आपको भी दही खाना पसंद है? यह न सिर्फ़ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध को किण्वित करके बनने वाले दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें, दही को कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में, जिन्हें दही खाते समय खाने से बचना चाहिए।


दही के साथ क्या नही खाना चाहिए


तला हुआ भोजन


गलती से भी दही के साथ पराठा, भटूरा, पूरी जैसे तैलीय भोजन न खाएं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। पूरा दिन आलस्य से भरा रहता है। यही वजह है कि दही के साथ तैलीय चीज़ें खाने की मनाही है।


प्याज के सेवन से बचे


प्याज की तासीर गर्म होती है। जबकि दही शीतलक का काम करता है। अब अगर दोनों को एक साथ खाया जाए, तो एलर्जी, एक्जिमा, सोरायसिस और रैशेज़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना इन 5 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए इसके गजब के फायदे

दूध से बनाएं दूरी


दही और दूध को एक साथ खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से एसिडिटी, सीने में जलन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं।


आम दही के साथ खाने से बचे 


प्याज की तरह आम भी गर्म तासीर का होता है। इसलिए आम को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। दही के साथ आम खाने से भी पेट फूलने और गैस बनने की समस्या होती है। ऐसे में पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और त्वचा पर रैशेज़ की समस्या भी हो सकती है।

क्या आपने सोचा है रोजाना कच्चा लहसुन खाने से शरीर पर क्या असर होगा? जानें लहसुन खाने का सही तरीका

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement