UP Crime News: सोशल मीडिया का हद से ज्यादा इस्तेमाल कई बार काफी भारी पड़ जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि कई बार ये किसी की मौत की वजह भी बन जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी से सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को इंस्टाग्राम रील बनाने की ऐसी लत लगी कि उसके पति ने इसी के चलते खुद को भगवान के हवाले कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोमवार को महिला ने किसी दूसरे आदमी के साथ रील बनाई थी, जिसे देखकर पति परेशान हो गया। इस दौरान वो फौरन गाँव वापस लौट आया। फिर जो हुआ वो काफी भयानक था।
पति ने खुद को दी सजा
दरअसल, रात भर इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहा। वहीँ इस दौरान पति ने उसे दूसरे मर्दों के साथ इंस्टाग्राम रील बनाने से साफ मना किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी और बुधवार तड़के ही घर छोड़कर भाग गई। इस दौरान पति और उसके परिजन दिन भर उसे ढूंढते रहे। वहीँ वो नहीं मिली तो उसी शाम पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
PM Modi In Japan: जापान दौरे पर PM Modi, जानिए क्या है विदेश जाने का मकसद?
रील बनाना पड़ा भारी
आपको बता दें ये मामला इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले का है। 33 साल के सुनील की शादी करीब 10 साल पहले वजीरगंज की लक्ष्मी से हुई थी। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और गुरुग्राम में रहता था। लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। वह इसमें अपने वीडियो पोस्ट करती थी। अकाउंट पर अब तक 352 पोस्ट हो चुके हैं। इसमें वो कभी सुनील के साथ तो कभी बच्चों के साथ नजर आती थी। कुछ दिन तक सब ठीक चला। पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मी के साथ रील में एक लड़का दिखाई देने लगा। जानकारी के मुताबिक, जब घरवालों ने वीडियो देखा तो इसकी शिकायत सुनील से की।