484
Laddu Gopal Chatti 2025: आज 21 अगस्त को बेहद धूमधाम से कान्हा जी की छठी मनाई जा रही है। परंपरा के मुताबिक, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठ वें दिन कान्हा जी की छठी मनाई जाती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, शिशु जन्म के छह दिन बाद छठी बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आज ये त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इसे लड्डू गोपाल की छठी के नाम से भी जाना जाता है। आज मंदिरों और घरों में पूजा, भोग और उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा।
कान्हा जी की छठी आज
आज सबसे पहले कान्हा जी के स्नान कराया जाता है। इसके बाद नए वस्त्र का पहनाए जाते हैं। भक्त आज के दिन श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। साथ ही वह पूरे दिन आस्था में डूबे हुए रहते हैं। भगवान से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को हुआ था। जन्म के छठे दिन भाद्रपद की चतुर्दशी को उनकी छठी का उत्सव मनाया जाता है। इस साल आज ये त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन र्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, वह काफी फलकारी साबित होते हैं।
जानें पूजन विधि और महत्व
- ब्रह्म मुहूर्त आज 4:26 से 05:10 तक रहने वाला है।
- अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:58 से शुरू होगा और दोपहर 11:58 से रहने वाला है।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02:34 से शुरू होगा और 3:26 तक रहेगा
- गोधूलि मुहूर्त शाम 06:54 से 07:16 तक रहने वाला है।
- अमृत काल शाम 05:49 से शुरू होगा जो 07:24 तक रहेगा।
छठी पर लगाएं ये भोग
छठी पर कढ़ी-चावल का भोग शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप माखन, मिश्री और मालपुआ का भोग भी कान्हा जी को लगा सकते हैं।