Home > देश > नहीं बचेगा दिल्ली! Bihar-UP के बाद अब राजधानी में दिखेगा कुदरती सैलाब, यमुना पार वाले हो जाएं सावधान

नहीं बचेगा दिल्ली! Bihar-UP के बाद अब राजधानी में दिखेगा कुदरती सैलाब, यमुना पार वाले हो जाएं सावधान

Delhi Flood Alert: इस बार का मानसून कई राज्यों के लिए आफत बनकर आया है। पहले बिहार फिर यूपी और अब दिल्ली में भी इसका असली रौद्र रूप दिखने की आशंका है। भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

By: Heena Khan | Published: August 18, 2025 11:03:33 AM IST



Delhi Flood Alert: इस बार का मानसून कई राज्यों के लिए आफत बनकर आया है। पहले बिहार फिर यूपी और अब दिल्ली में भी इसका असली रौद्र रूप दिखने की आशंका है। भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीँ हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर नदी का जलस्तर कल याबी रविवार को बढ़कर 1.78 लाख क्यूसेक हो गया। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। माना जा रहा है कि आज रात तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुँचने की आशंका है। 

हथिनीकुंड बना  दिल्ली के लिए आफत 

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में यमुना नदी का जलप्रवाह बढ़कर 1.78 लाख क्यूसेक हो गया है, जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीँ, राज्य के सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने ‘मध्यम बाढ़’ की स्थिति घोषित कर दी है, जिसके बाद हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 दरवाजों को भी खोल दिया गया है। हलाकि, आज सुबह 8 बजे तक हथिनीकुंड से 58282 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 36170 क्यूसेक और ओखला बैराज से 68025 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।

‘किडनेप हो जाते राहुल गांधी अगर…’, BJP सांसद ने यादव परिवार का किया पर्दाफाश, पलंग के नीचे दुबककर बैठ गए ‘लालू के लाल’

आज रात मच सकती है तबाही 

वहीँ दूसरी और दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज रात 8 बजे के आसपास 206 मीटर तक पहुँचने की आशंका जताई जा रही । वहीँ कहा जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाएगी। वहीँ, केंद्रीय जल आयोग ने कल जारी एक एडवाइजरी में  कहा कि, कल यानी रविवार शाम करीब 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.60 मीटर तक पहुँच गया।

Bihar Chunav: Bihar SIR में नाम हटाए गए लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी! चुनाव आयोग ने उठाया ऐसा कदम, खुशी से झूम उठे मतदाता

Advertisement