दिल्ली से जावेद हुसैन की रिपोर्ट
Delhi: गैंगस्टर नीरज बवाना का साथ छोड़ | सलमान त्यागी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर कर रहा था काम | दिल्ली के मंडोली जेल में मकोका के खूंखार गैंगस्टर ने कि आत्महत्या |
जेल प्रशासन जांच में जुटी
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सलमान त्यागी ने शुक्रवार सुबह जेल नंबर 15 के अपने सेल में फंदे से लटकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस की रिकॉर्ड को देखें तो गैंगस्टर सलमान त्यागी के खिलाफ दिल्ली से लेकर आस पास के NCR इलाके में मर्डर , कॉन्ट्रैक्ट किलिंग , रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। सलमान त्यागी पहले दिल्ली के बड़े गैंगस्टर नीरज बवाना के साथ मिलकर उसके लिए काम कर रहा था,लेकिन बाद में सलमान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ जुड़कर उसके लिए जेल से ही दिल्ली और अलग एनसीआर में क्राइम की वारदातों पर ऑपरेट कर रहा था।
Janmashtami : जन्माष्टमी पर्व पर खाटू श्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
सलमान ने क्यों की आत्महत्या ?
सलमान पर मकोका महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम जैसी संगीन एक्ट भी लगाई गई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया,जेल के बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जेल मेडिकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तुरंत सलमान को जीटीबी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर सलमान ने आत्महत्या क्यों कि और इसके पीछे का कारण क्या था।