Home > देश > Aniruddhacharya: ‘ब्लू है पानी-पानी गाना देखा है’ अनिरुद्धाचार्य ने Sunny Leone के गाने पर कर डाली ऐसी टिप्पणी, सुन कान से आने लगेगा खून

Aniruddhacharya: ‘ब्लू है पानी-पानी गाना देखा है’ अनिरुद्धाचार्य ने Sunny Leone के गाने पर कर डाली ऐसी टिप्पणी, सुन कान से आने लगेगा खून

Aniruddhacharya: मथुरा वृंदावन के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपनी टिप्पणियों को लेकर हमेशा से चर्चाओं में रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके चरित्र पर टिप्पणी की थी।

By: Heena Khan | Published: August 16, 2025 8:42:58 AM IST



Aniruddhacharya: मथुरा वृंदावन के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपनी टिप्पणियों को लेकर हमेशा से चर्चाओं में रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके चरित्र पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से वो विवादों में घिरते चले गए। वहीँ एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन आप अपने कानों पर हाथ रख लेंगे। तो आइए जान लेते हैं इन बार उन्होंने ऐसा क्या कहा? 

एक बार फिर दिया अटपटा जवाब 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अनिरुद्धाचार्य ने कुछ लड़के-लड़कियों के अर्धनग्न घूमने पर बवाल छेड़ दिया है। वहीँ मीडिया द्वारा उनसे सावाल पूछा गया जिसके जवाब में उन्होंने बड़ा अजीबो गरीब जवाब दिया। दरअसल उनसे पूछा कि क्या आज के समय में कुछ लड़के-लड़कियों के अर्धनग्न घूमने पर कोई आपत्ति है? इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछा कि अर्धनग्न की परिभाषा क्या है। इसके बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अर्धनग्न की परिभाषा बताई।

Delhi NCR Weather: राजधानी पर मेहरबान हैं इंद्रदेव, दिल खोलकर बरसाएंगे पानी, Delhi-NCR में कब थमेगा बारिश का सिलसिला?

जानिए क्या बोले महाराज 

इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, ‘ब्लू है पानी पानी गाना देखिए। हमारी भाषा में तो वो सभी महिलाएं अर्धनग्न हैं। हमारे देश में इतनी सारी फिल्में बनती हैं, जिन्हें एक पिता अपनी बेटी के साथ घर पर बैठकर नहीं देख सकता, क्योंकि उनमें अश्लीलता होती है। उस अश्लीलता का नाम अर्धनग्नता है।’ इस पर महाराज अनिरुद्धाचार्य से पूछा गया कि क्या अर्धनग्नता की परिभाषा कपड़ों से तय होती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अर्धनग्नता की परिभाषा कपड़ों और वाणी दोनों से तय होती है।

Advertisement