आजकल थकान, कमजोरी और ध्यान न लगना लोगों की आम समस्या बन चुकी है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है शरीर में Vitamin B12 की कमी। ये विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने, लाल रक्त कोशिकाएं यानी रेड ब्लड सेल्स बनाने और शरीर को ऊर्जा से भरने में अहम भूमिका निभाता है। अच्छी बात ये है कि इस कमी का इलाज आपकी रसोई में ही मौजूद है। आप अपने किचन में ऐसी तमाम चीजें उपलब्ध रखते हैं, जिसके सेवन से आपके शरीर से बड़ी से बड़ी बीमारी दूर हो जाती है। वो कुछ और नहीं बल्कि देसी दाल है- मूंग दाल।
मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती है, लेकिन खास बात यह है कि शरीर में B12 के अवशोषण को ये और भी बेहतर बनाती है। खासकर अगर इसे अंकुरित (sprouted) करके खाया जाए तो इसका न्यूट्रिशन वैल्यू कई गुना बढ़ जाता है।
क्या रोज दही खाना है सही, जानिए कब और कितना खाना है सही? नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है भारी!
कैसे करें सेवन:
• मूंग दाल को रात भर पानी में भिगोकर अंकुरित कर लें और सुबह सलाद में नींबू और सब्जियों के साथ खाएं।
• उबली हुई मूंग दाल का सूप या खिचड़ी भी पचने में आसान और हेल्दी विकल्प है।
• हफ्ते में 3-4 बार इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में B12 लेवल को प्राकृतिक तरीके से सपोर्ट मिलता है।
फायदे:
• थकान और सुस्ती कम होती है।
• इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
• पाचन बेहतर बनता है और वजन कंट्रोल में रहता है।
सादा पानी नहीं, इन 5 चीजों को मिलाकर पीए पानी, पेट रहेगा हमेशा साफ और पाचन शक्ति होगा मजबूत
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने के बजाय अगर लोग अपनी थाली में मूंग दाल जैसी पौष्टिक चीज़ें शामिल करें, तो B12 की कमी से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। तो अगली बार थकान महसूस हो, तो दवा नहीं– मूंग दाल याद रखिए।
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।