Shri Premanand Ji Maharaj: प्रेमामंद महाराज वृंदावन इन दिनों खुभ सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। वह लोगों का अपनी कथोओं के जरिए मार्गदर्शन करते हैं। साभाओं के दौरान भक्त जन महाराज जी से आसान भाषा में सवाल करते हैं और वह उनके सवालों का जवाब देते हैं। लोगों के बीच प्रेमानंद महाराज पर काफी विश्वास करते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपना आराध्य मानते हैं। कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारें भी प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं।
प्रेमामंद महाराज का वायरल वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक भक्त उनसे सवाल करते दिखाई दे रहा है। भक्त महाराज से पूछता है कि- भाग्य का लिखा कैसा बदला जा सकता है। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- भाग्य का लिखा पुण्य द्वारा बदला जा सकता है। तीर्थ यात्रा और नाम जप के माध्यम से भी भाग्य बदला जा सकता है। महाराज आगे कहते हैं कि- अगर आप यह कार्य नहीं कर रहे हैं, तो मेहनत या फावड़ा चलाने से भाग्य नहीं बदला जा सकता है।
इस जगह से ताल्लुक रखते हैं महाराज
बता दें कि संत श्री हित प्रेमानंद महाराज कानपुर से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता और माता का नाम शंभू पांडेय और राम देवी है। वह श्री गौरंगी शरण जी महाराज को अपना गुरू मानते हैं। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि- जब वह 5वीं क्लास में थे तभी से उन्होंने गीता का पाठ शुरू कर दिया था। साथ ही उन्होंने बेहद कम उम्र में सन्यास ले लिया था।