UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। इस खबर ने पूरे इलाके में बवाल मचा दिया है। इस घटना में एक स्कूल के मास्टर पर कई घिनौने आरोप लगे हैं, जिसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह धो डाला, वहीँ उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं जब मास्टर की पिटाई हो रही थी तो लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वहीँ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चियों के छूता था प्राइवेट पार्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह घटना कौशांबी जिले के मंडनपुर थाना क्षेत्र के सरसवा विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और खेरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है। वहीँ इस दौरान छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर कई बड़े आरोप लगाए हैं, स मास्टर का नाम नंदलाल सिंह बताया जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि, नंदलाल सिंह लंबे समय से सरकारी लैपटॉप पर अश्लील वीडियो सर्च करता था और फिर उन्हें कक्षा में लड़कियों को दिखाता था। छात्राओं ने यह भी बताया कि हेडमास्टर उनके गुप्तांगों को छूता था। जब छात्राएँ इसका विरोध करतीं, तो वो उन्हें पीटता और धमकाता था।
स्कूल का हेडमास्टर नंदलाल सिंह छोटी बच्चियों को लैपटॉप पर पॉर्न दिखा रहा था, और साथ भी अश्लील हरकत भी करता है
आज लोगों ने पीट दिया। pic.twitter.com/kD68bTNCxk
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) August 6, 2025
परिवारवालों ने किया वो हाल
वहीँ लंबे समय से छात्राएं मास्टर की धमकी से डर रहीं थी। वहीँ फिर जैसे तैसे हिम्मत करके छात्राओं ने अपने घर में हर एक बात बता दी। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए। वहीँ सोमवार यानी 4 अगस्त को परिवार स्कूल पहुँचा और प्रधानाध्यापक के खिलाफ हंगामा कर दिया। लोगों ने नंदलाल को ज़मीन पर पटक-पटक कर बुरी तरह पीटा। पिटाई की जानकारी मिलने पर परिवार ने मंझनपुर थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी।