Asim Munir Strategy: भारत से हर मोर्चे पर मात खाने के बावजूद पड़ोसी देश पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मात खाने के बाद भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहे हैं। इसका खुलासा खुद पाकिस्तानी सेना ने किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि ‘भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष की शुरुआत हम पूर्व (बांग्लादेश सीमा) से करेंगे।’
अगर इसमें थोड़ी भी सच्चाई है, तो भारत की टेंशन बढ़ने वाली है। क्योंकि अब तक पाकिस्तान पारंपरिक पश्चिमी सीमा से भारत के खिलाफ साजिशें रचता था। लेकिन अब उसने पूर्वी मोर्चे से रणनीति शुरू करने के संकेत दिए हैं, यानी भारत को अब LOC के साथ-साथ बांग्लादेश सीमा पर भी कड़ी नजर रखनी होगी।
भारत-बांग्लादेश के रिश्ते
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और नई यूनुस सरकार के आने के बाद से भारत के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरी ओर, यूनुस सरकार लगातार पाकिस्तान के प्रति नरम रुख दिखा रही है। इसी कड़ी में मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ पुराने रिश्तों को फिर से सक्रिय कर दिया है। जो भारत के लिए चिंता का विषय है। अगर बांग्लादेश पाकिस्तानी गतिविधियों का अड्डा बनने लगा, तो भारत को दो मोर्चों पर सुरक्षा रणनीति बनानी होगी, एक पश्चिम में नियंत्रण रेखा पर और दूसरा पूर्व में बांग्लादेश सीमा पर।
भारत के सामने दोहरी चुनौती
अगर ढाका की यूनुस सरकार पाकिस्तानी सेना के प्रभाव में आकर भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है, तो इसका सीधा असर पूर्वोत्तर राज्यों, असम और बंगाल के सीमावर्ती ज़िलों की सुरक्षा और आंतरिक शांति पर पड़ेगा।
इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति झुकाव और भारत के प्रति उनके हालिया रुख़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तानी सेना को एक नया आत्मविश्वास दिया है।