Saina Nehwal Second Chance: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है। लेकिन इस बार उन्होंने एक खुशखबरी देकर अपने फैन्स को चौंका दिया। कुछ दिन पहले ही अपने पति और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा करने वाली साइना ने घोषणा की है कि वे दोनों फिर से साथ हैं। महज 20 दिनों के भीतर, इस बैडमिंटन जोड़े ने अपने अलगाव को खत्म करने और शादी को जारी रखने का फैसला किया है।
दूर रहने ने उन्हें वापस आना सिखाया
साइना नेहवाल ने 2 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति कश्यप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जो किसी विदेशी पर्यटन स्थल जैसी लग रही थी। इस तस्वीर के साथ, साइना ने घोषणा की कि वह और कश्यप फिर से साथ आ गए हैं और रिश्ते को फिर से निभाने की कोशिश कर रहे हैं। साइना ने लिखा, “कभी-कभी दूरी आपको उपस्थिति सिखाती है। हम एक बार फिर कोशिश कर रहे हैं।”
20 दिन पहले ही किया था एक-दूजे से अलग होने का ऐलान
13 जुलाई की रात, साइना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से हलचल मचा दी। साइना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में घोषणा की कि वह और कश्यप अलग हो रहे हैं। साइना ने तब लिखा था कि काफ़ी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया और दोनों शांति से एक-दूसरे के लिए तरक्की की राह चुन रहे हैं। साइना का यह ऐलान जितना चौंकाने वाला था, उतना ही हैरान करने वाला पहलू यह भी था कि इसकी घोषणा सिर्फ़ साइना ने की, जबकि कश्यप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
Saina Nehwal divorces Parupalli Kashyap
Story from her IG.#Badminton #SainaNehwal pic.twitter.com/D4VTwCTMxN— Kim Woojin (@Badminton1993) July 13, 2025
दोनों ने 2018 में की थी शादी
साइना और कश्यप ने 2018 में शादी की थी। तब दोनों के इस ऐलान ने सबको चौंका दिया था क्योंकि मीडिया से लेकर फ़ैंस तक, शायद ही किसी को इसकी जानकारी थी। दोनों कई सालों तक साथ रहे। साइना और कश्यप की दोस्ती पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुई थी, जहाँ दोनों ने लंबे समय तक अभ्यास किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। शादी के बाद भी, कश्यप ने अपना करियर रोक दिया और साइना के अभ्यास में मदद करने लगे ताकि वह अपना करियर आगे बढ़ा सकें।
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे एशिया कप 2025? जानें क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला