Viral Video: शार्क को अगर समुद्र का शेर का तगमा दिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अपने शिकार को एक बार दबोच ले, तो उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यही वजह है कि समुद्र की मछलियाँ ही नहीं, इंसान भी इस जीव से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। यह इतना ख़तरनाक शिकारी है कि अगर यह किसी भी शिकारी को पकड़ ले, तो समझो उसका काम तमाम। इस शिकारी का एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। यकीन मानिए, इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएँगे।
शार्क ने ज़िंदा इंसान को कच्चा चबा डाला
इस वायरल वीडियो में एक शार्क ने एक इंसान को अपना शिकार बना लिया और यह सब नाव पर आगे बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इस दौरान शख्स ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यहाँ शार्क उसे इतनी तेज़ी से पकड़ लेती है कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता और आखिर में उसकी मौत हो जाती है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग बेहद हैरान हैं क्योंकि आमतौर पर शार्क से जुड़ी ऐसी घटनाएँ कम ही देखने को मिलती हैं।
क्लिप में दिख रहा है कि शख्स पानी में गिर जाता है और वहाँ से निकलने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन इसी दौरान एक शार्क उसे देख लेती है और सीधे उस पर हमला कर देती है। इस दौरान शार्क पानी में मौजूद शख्स के शरीर के अंगों को चबाती रही, फिर भी वो खुद को बचाने के लिए वहीं तैरता रहा। इसके बाद आखिरकार शार्क उसके पूरे शरीर को चबा जाती है। इस भयावह घटना को पास में मौजूद नाव पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया है।
देखें Video
In Egypt you have to watch out for sharks. pic.twitter.com/GOH8MHH04T
— RadioGenoa (@RadioGenoa) July 19, 2025
इस क्लिप को @RadioGenoa नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 94 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाईसाहब! ये हमला वाकई बहुत खतरनाक था और शार्क ने इसका बेरहमी से शिकार किया। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि लोग इतने बेवकूफ हैं कि उसे बचाने की बजाय उसका वीडियो बना रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि मैंने ऐसा हमला पहली बार देखा है।