Home > वीडियो > मीटिंग में आया बिन बुलाया मेहमान ‘मटरू’, अचानक कुर्सी छोड़ खड़ी हुईं डीएम मैडम; वायरल हुआ वीडियो

मीटिंग में आया बिन बुलाया मेहमान ‘मटरू’, अचानक कुर्सी छोड़ खड़ी हुईं डीएम मैडम; वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक लंगूर बिना बुलाया सभा में पहुंच गया. बैठक में किसान, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

By: Preeti Rajput | Published: April 17, 2026 3:07:09 PM IST



Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक शानदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक किसान बैठक के दौरान का है. जहां पर बैठक में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी अचानक इस मीटिंग में एक बिन बुलाया मेहमान आ गया. जिसने बैठक के माहौल को पूरी तरह से बदल दिया. 

मीटिंग में पहुंचा लंगूर 

दरअसल, किसान दिवस के मौके पर जिले में एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सभी लोग अपनी बात प्रतिनिधियों के सामने एक-एक कर अपनी बातें रख रहे थे. तभी वहां पर एक मटरू नाम का लंगूर आ गया. मटरू बिना किसी डर के सीधे कुर्सियों के बीच से टेबल तक जा पहुंचा और वहां आराम से बैठ गया. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बैठक का हिस्सा बनने वहां आया है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लंगूर मीटिंग में टेबल पर चलते हुए सीधा डीएम साहिबा के पास पहुंचता है. इस बीच लंगूर को देख वहां कुछ लोग घबरा गए, लेकिन कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. माहौल एकदम हल्का और मजेदार हो गया, कुछ लोगों ने यह पल अपने मोबाइल में कैद कर लिया. 

10 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच हुई सुलह; बोलीं- ‘वनवास हुआ खत्म’

डीएम मैडम का रिएक्शन हुआ वायरल 

जिले की डीएम अस्मिता लाल का रिएक्शन काफी चर्चा में है. उन्होंने इस स्थिति को बेहद शांत तरीके से संभाला. उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़कर लंगूर को बैठने का इशारा किया. इतना ही नहीं, उन्होंने उसे प्यार से कहा बैठो ‘इधर आकर बैठों’. डीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोग भी निश्चिंत हो गए और बैठक भी आराम से चलती रही. 

डीएम मैडम के करीब है मटरू

जानकारी के मुताबिक, मटरू डीएम मैडम का पालतू जानवर जैसा है. वह अक्सर ऑफिस कैंपस में बिना रोक-टोक के घूमता रहता है. डीएम अस्मिता लाल जानवरों से बेहद प्यार करती है. मटरू की तरफ उनका ये लगाव दिखाई देता है.

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Advertisement