Home > क्रिकेट > IPL में रील बनाना पड़ा महंगा! एक झटके में हाथ से उड़े 70 हजार; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

IPL में रील बनाना पड़ा महंगा! एक झटके में हाथ से उड़े 70 हजार; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

IPL 2026 PBKS vs SRH: रील शूट करते समय महिला के हाथ से अंगूठी सच में छूट गई और कहीं गिर गई.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 15, 2026 3:45:26 PM IST



IPL 2026 Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां सीजन पूरे जोश में चल रहा है और अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हर मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है, वहीं कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है.

स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और फैंस का उत्साह चरम पर है. सोशल मीडिया के दौर में अब लोग मैच देखने के साथ-साथ रील्स और वीडियो बनाकर अपने अनुभव को शेयर करना भी नहीं भूलते.

रील बनाने के दौरान हुआ हादसा

इसी सोशल मीडिया ट्रेंड के चलते एक महिला फैन के साथ बड़ा हादसा हो गया. यह घटना 11 अप्रैल, शनिवार को IPL 2026 मैच PBKS vs SRH अप्रैल 11 के दौरान हुई. मैच खत्म होने के बाद महिला स्टेडियम में बैठकर एक ट्रेंडिंग रील बना रही थी, जिसमें अंगूठी को हवा में उछालने का नाटक करना था. लेकिन मजाक में किया गया यह स्टंट उनके लिए भारी पड़ गया.

70 हजार की अंगूठी हुई गायब

रील शूट करते समय महिला के हाथ से अंगूठी सच में छूट गई और कहीं गिर गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उनके साथी तुरंत सीटों के नीचे और आसपास की जगहों पर अंगूठी ढूंढने लगते हैं, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी अंगूठी नहीं मिल पाई. बताया गया कि अंगूठी की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी, जिससे महिला को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मदद की गुहार लगाई. उन्होंने लिखा कि उनकी अंगूठी अभी तक नहीं मिली है और अगर महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम का कोई स्टाफ इस वीडियो को देखे, तो कृपया अंगूठी ढूंढकर वापस दिलाने में मदद करें. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है.

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

Advertisement