Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > 60 फिल्मों का सफर, 324 हिट गाने…इस संगीतकार के साथ बनी आशा भोसले की सुपरहिट जोड़ी

60 फिल्मों का सफर, 324 हिट गाने…इस संगीतकार के साथ बनी आशा भोसले की सुपरहिट जोड़ी

Asha Bhosle Career: भारतीय सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं. लेकिन उन्हें असली पहचान संगीतकार ओपी नय्यर के साथ मिली. निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने के बाद नय्यर का साथ उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ.

By: Preeti Rajput | Published: April 13, 2026 10:19:55 AM IST



Asha Bhosle Career: भारतीय सिंगर आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा  कह दिया है. उनके निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है. आशा भोसले संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से कई फिल्मों को सुपरहिट बनाने का काम किया. उन्हें इंडस्ट्री में वर्सेटाइल सिंगर की उपाधि भी मिली थी. हालांकि, ये मुकाम हासिल कर पाना आसान नहीं था. एक तरफ  बड़ी बहन लता मंगेशकर को देशभर में स्वर कोकिला का ताज मिला. वहीं आशा भोसले के लिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाना काफी मुश्किल भरा रहा है. लेकिन इस मुकाम के लिए ओपी नय्यर ने उनके करियर में अहम किरदार निभाया. 

आशा भोसले ने ली अंतिम सांस 

आशा भोसले ने 12 अप्रैल, 2026 को दुनिया से अलविदा कह दिया है. कई दिनों से वह अपनी तबीयत के कारण परेशान थी. शनिवार, 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें ली. सिंगर के अचानक निधन से इंडस्ट्री में मातम का माहौल छा गया है. मानों एक युग ही खत्म हो गया. अपने करियर में उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ आशा ताई ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

पर्सनल लाइफ का करियर पर असर

16 साल की उम्र में आशा ताई ने परिवार की मंजूरी के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी. दोनों की उम्र में काफी फासला था, लेकिन आशा ताई की ये शादी उनके पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए अच्छी नहीं थी. उन्हें घरेलु हिंसा का सामना करना पड़ा, जिसका असर उनके करियर पर भी देखने को मिला. शादी के तनाव और उधल-पुथल भरे इन सालों में आशा का करियर भी कुछ खास नहीं आगे बढ़ पाया. जबकि, लता इन सालों में अपने करियर के शिखर पर पहुंच चुकी थीं. 

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम, कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

ओपी नायर का साथ 

फिल्म ‘परिणीता’ और ‘बूट पॉलिश’ से आशा भोसले को पहचान मिलना शुरू हुई. लेकिन, उन्होंने अपने करिया का सबसे खास पड़ाव ओपी नय्यर के साथ देखा. फिल्म ‘सीआईडी’ के बाद से उन्होंने आशा भोसले के साथ गानों पर काम करना शुरु किया. दोनों ने फिल्म नया दौर में साथ काम किया. दोनों के गाने दर्शकों को खूब पसंद आए थे, इसी फिल्म के जरिए आशा को लीड रोल की आवाज बनने का मौका मिला. 

Breaking News: भारतीय सिनेमा ने खोया अपना सबसे चमकदार सितारा, सुरों की ‘Asha Bhosle’ का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन!

60 फिल्मों में किया साथ काम

आशा भोसले ने अपने पूरे करियर में ओपी नय्यर के साथ सबसे अधिक गाने किए. दोनों ने एक साथ 60 फिल्मों में काम किया था. इन फिल्मों के कुछ गानों के बात करें, तो वो 324 गाने थे. इसका मतलब है कि हर फिल्म ने आशा ताई के करीब 5 गाने हुआ करते थे. इन फिल्मों में दिए गए गानों के जरिए आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी और अलग-अलग अंदाज में अपना जादू बिखेरा. 

Advertisement