Home > व्यापार > Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today in India: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम को बाद सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर देखने को मिल रहा है. आइए जानते आज आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

By: Preeti Rajput | Published: April 10, 2026 9:54:00 AM IST



Gold Price Today in India: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के कारण सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह बाजार ओपन होने से पहले 66 रुपये बढ़त के साथ 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले दिन 153434 रुपये 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,500 रुपये घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले दिन सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

IBJA पर सोने की कीमतें 

कैरेट के हिसाब से शुद्धता  सुबह के रेट    
सोना 24 कैरेट  149937 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 23 कैरेट  149337 रुपये प्रति 10 ग्राम  
सोना 22 कैरेट  137342 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 18 कैरेट  112453 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 14 कैरेट  87713 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में क्या है सोने का दाम? 

शहर  24 कैरेट (10 ग्राम)  22 कैरेट (10 ग्राम)  18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली    ₹151630   ₹139000 ₹113760
मुंबई   ₹151480  ₹138850  ₹113610
कोलकाता  ₹151480   ₹138850    ₹113610
चेन्नई  ₹152730    ₹140000   ₹116500
पटना    ₹151530    ₹138900  ₹113660
लखनऊ   ₹151630  ₹139000      ₹113760
मेरठ ₹151630  ₹139000      ₹113760
अयोध्या  ₹151630  ₹139000      ₹113760
कानपुर  ₹151630  ₹139000      ₹113760

पिछले दिन क्या था सोने का भाव?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार, 9 अप्रैल को 24 कैरेट वाला सोना 1,500 रुपये घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

ड्यूटी से गायब सरकारी कर्मचारी! क्या जा सकती है नौकरी? जानिए नियम

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जिससे निवेशक काफी प्रभावित हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि 9 अप्रैल गुरुवार को कीमतों में गिरावट देखी गई. जिससे पिछले सत्र की अधिकतर बढ़त भी खत्म हो गई. क्योंकि फिलहाल निवेशकों ने पश्चिम एशिया में युद्धविराम को लेकर मूल्यांकन किया है. उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता और युद्ध विराम को देखते हुए कारोबारी धारणा बदल ली है. 

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Advertisement