Home > देश > Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है. वहीं पीएम मोदी ने मुआवजा देने की बात भी कही है.

By: Preeti Rajput | Published: March 26, 2026 12:34:09 PM IST



Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार, 26 मार्च को एक प्राइवेट बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई. जिसके बाद बस ने तुरंत आग पकड़ ली. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोगों के घायल होने की खबर है. घटनास्थल पर राहत और बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान के साथ उनकी परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. इस हादसे का वीडियो भी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में बचाव कार्य जारी है. 

बस की हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी से भरी एक ट्रक से हुई थी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी भी जुटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं. 

जिंदा जल गए यात्री 

मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि ‘करीब 8 लोग जिंदा जल गए हैं. अब तक 18 घायलों को इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अभी बस के भीतर फंसे हो सकते हैं.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश के मरकापुरम ज़िले में हुआ हादसा दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. PMNRF से हर मृतक के परिवार वालों को 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेसिया दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’

IPL 2026 WAGs: रजत पाटीदार से लेकर रुतुराज गायकवाड़ तक, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं IPL के कप्तानों की पत्नियां!

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पीटीआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना में मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि ‘सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. साथ ही हादसे की पूरी जानकारी हासिल कर इसकी रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए गए हैं. 

Gold Price Today 26 March 2026: चार दिन बाद सोने के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम?

Advertisement