Todays Weather | Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बारिश की संभावना भी हो सकती है. आइए जानते हैं आज का मौसम
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी में बारिश के बाद दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है. तापमान 32 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि, हल्के बादल और तेज हवाओं के चलते सुबह और शाम का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है. सप्ताह के अंत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी या हल्कि बारिश की भी संभावना जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की बात करें, तो पश्चिमी यूपी में मौसम काफी हद तक दिल्ली जैसा ही देखने को मिल रहा है. यहां हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार देखने को मिल रहे हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान थोड़ा ज्यादा है. लेकिन बादल छाए रहने से गर्मी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगी. कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम फिलहाल गर्म रहेगा, खासकर दोपहर के समय तापमान 34 से 38 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में बादल बनने और हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.
राजस्तान में मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रहेगा. पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसे जैसलमेर और बाड़मेर में गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी और तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के संकेत हैं.
Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे
किन राज्यों में बारिश की संभावना?
बारिश की संभावना की बात करें तो दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यह बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण होगी.
गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत