Home > खेल > IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें यह नियम निजी तौर पर नहीं पसंद है.

By: Preeti Rajput | Published: March 23, 2026 9:17:09 PM IST



IPL Impact Player Role: IPL 2026 को शुरु होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इस बीच ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर बवाल मच चुका है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को यह नियम बिल्कुल पसंद नहीं आया है. 

अक्षर पटेल जाहिर की नाराजगी 

अक्षर पटेल ने कहा कि ‘वह व्यक्तिगत तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं. यह नियम ऑलराउंडरों की भूमिका कम करता है’. अक्षर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘सच बोलूं तो मुझे यह नियम नहीं पसंद है. मैं एक ऑलराउंडर हूं. पहले आप बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे. इस नियम के कारण टीम मैनेजमेंट किसी खास बल्लेबाज या गेंदबाज को चुन सकता है. यह सोचकर की हमें हमें ऑलराउंडर की क्या जरूरत है?’ इसी कारण मुझे यह नियम पसंद नहीं है.’

अक्षर ने आगे कहा कि ‘आप मुझे इतने सालों से एक जैसा ही देख रहे हैं. टीम को जिस भी चीज की जरूरत होती है, मैं वही करता हूं. इसी कारण मुझे ‘क्राइसिस-मैन’ का टैग मिला है. मैं टीम की जरूरत के हिसाब से भूमिका अदा करता हूं. चाहे फिर वह फिनिशर’ हो या ‘मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज’. हम आपस में चर्चा करते रहते हैं. अगर कोई खिलाड़ी दो गेंदों में चार रन बना रहा है या दो गेंदों में बारह रन बना रहा है, या ओपनर 80 रन बनाता है. यह सभी चीजें टीम के लिए बहुत जरूरी हैं.’

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

‘असर आपके खेल पर भी पड़ेगा’

उन्होंने कहा कि ‘मैं बार-बार इसी सोच के साथ मैदान पर उतरता हूं, जो कुछ भी करने की जरूरत है, मैं उसी भूमिका को निभाऊंगा. क्योंकि अगर आपको वह नहीं मिलता जो आप चाहते हैं, तो आप निराश होंगे. जिसका असर आपके खेल पर भी पड़ेगा. इसलिए मैं टीम की जरूरतों को ऊपर रखता हूं. जब आप इस बात के लिए तैयार रहते हैं, तो अपना 100 प्रतिशत देते हैं. 

रोहित शर्मा भी जता चुके हैं नाराजगी

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने साल 2024 में कहा था कि वह इस नियम के फऐन नहीं है. क्योंकि यह नियम भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडरों के लिए नुकसानदायक है. बता दें कि, रोहित पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे. जिन्होंने साल 2023 में इस नियम को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी. 

क्या है ये नियम?

दरअसल, इस नियम के तहत टीमें टॉस के बाद अपनी प्लेइंग-11 में से किसी भी खिलाड़ी की जगह 12वें खिलाड़ी को (इम्पैक्ट प्लेयर) के तौर पर प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है और मैच खिला सकती है.

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Advertisement