IPL 2019 Final: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब बस कुछ की समय बचा हुआ है. क्रिकेट फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं. हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल के सभी मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. रोमांचक मैच की बात करें और 12 मई 2019 को खेला गया IPL 2019 Final इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जाता है. मुंबई इंडियंस ‘MI’ और चेन्नई सुपर किंग्स ‘CSK’ के बीच यह फाइनल आखिरी गेंद तक गया, जहां मैच का नतीजा एक रन के बेहद मामूली अंतर से तय हुआ.
फाइनल मैच का रोमांच
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हर ओवर के साथ रोमांच बढ़ता गया. मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला, जिसने इसे IPL इतिहास के सबसे यादगार फाइनल्स में शामिल कर दिया. दोनों टीमों ने जीत के लिए आखिरी दम तक संघर्ष किया.
मुंबई इंडियंस की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 149/8 का स्कोर बनाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए. हालांकि, कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 41 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा क्विंटन डी कॉक (29), ईशान किशन (23) और सूर्यकुमार यादव (15) ने छोटे-छोटे योगदान दिए. चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके.
चेन्नई की संघर्षपूर्ण रनचेज
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही. फाफ डु प्लेसिस (26), सुरेश रैना (8), अंबाती रायडू (1) और कप्तान एम.एस. धोनी (2) जल्दी आउट हो गए. लेकिन शेन वॉटसन ने 59 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया. खास बात यह रही कि वह चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे और उनके घुटने से खून भी निकल रहा था.
MI vs CSK 2019 IPL Final.
Last ball. 2 needed.
Malinga to Bowl and….
The Rest is History.🥶The GREATEST IPL FINAL OF ALL TIME.🔥🐐 https://t.co/cHaFZTZawY pic.twitter.com/Ht22C9ikYj
— 𝐈𝐌𝐑∆𝐍⁴⁵ (@Imrxn_45) March 10, 2026
आखिरी ओवर का ड्रामा
मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला. उससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 9 रन देकर ड्वेन ब्रावो का अहम विकेट लिया, जिससे मैच मुंबई की ओर झुक गया.
आखिरी ओवर में लसिथ मलिंगा ने गेंद संभाली. ओवर की चौथी गेंद पर शानदार फील्डिंग की मदद से शेन वॉटसन रन आउट हो गए. अब अंतिम गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. मलिंगा ने आखिरी गेंद पर सटीक यॉर्कर डाली, जो शार्दुल ठाकुर के पैड पर लगी और वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.
मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत
इस तरह मुंबई इंडियंस ने 1 रन से मैच जीतकर अपना चौथा IPL खिताब जीता. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में ट्रॉफी जीती (बाद में 2020 में पांचवां खिताब भी जीता). यह मुकाबला आज भी IPL इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल्स में गिना जाता है, जहां आखिरी गेंद तक जीत-हार का फैसला नहीं हुआ था.
IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका