Home > देश > West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव और नए चेहरों को मौका दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 19, 2026 10:23:33 PM IST



BJP Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 111 नाम शामिल हैं. इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव और नए चेहरों को मौका दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने पहले चरण में 144 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और अब दूसरी सूची में 111 नाम जारी किए हैं. इसके साथ ही कुल सीटों में से अब भी 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है.

बिष्णुपुर सीट पर उम्मीदवार बदला

पार्टी ने बिष्णुपुर (SC) सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार अग्निश्वर नस्कर की जगह विस्वजीत खान को टिकट दिया है. यह बदलाव स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है.

बड़े नेताओं को मिला मौका

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को माथाभांगा (SC) से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया गया है. कई अन्य सीटों पर भी पार्टी ने अनुभवी और क्षेत्रीय नेताओं को मौका दिया है.

परिवार और नए चेहरों पर दांव

बीजेपी ने एगरा सीट से दिव्येंदु अधिकारी को टिकट दिया, जो शुभेंदु अधिकारी के भाई हैं. वहीं संदेशखाली सीट से सनत सरदार और हिंगलगंज से रेखा पात्रा जैसे नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है.

ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के बीच माना जा रहा है. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, जिससे यह सीट हाई-प्रोफाइल बन गई है.

Assam BJP Candidates List: चुनावी बिगुल! असम में BJP की 88 सीटों पर बड़ा दांव, जानें कहां से लड़ रहे CM, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement