Pravin Tambe Hat-Trick : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीज़न 28 मार्च से शुरू होने वाला है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. अब तक खेले गए IPL के 18 सीज़नों में कुल 23 हैट्रिक दर्ज की गई हैं, लेकिन एक हैट्रिक सबसे अलग है.
यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड प्रवीण तांबे के नाम है, जो IPL में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे. उनके जीवन पर एक बॉलीवुड फ़िल्म (कौन प्रवीण तांबे) भी बन चुकी है.
क्या होती है हैट्रिक?
क्रिकेट में, जब कोई गेंदबाज़ लगातार तीन विकेट लेता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. तीन लगातार गेंदों पर तीन विकेट, लेकिन प्रवीण तांबे ने सिर्फ़ दो गेंदों में हैट्रिक लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने यह अनोखी हैट्रिक 2014 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ ली थी. आइए समझते हैं कि उन्होंने सिर्फ़ दो गेंदों में हैट्रिक कैसे ली.
2 गेंदों में मारी हैट्रिक
IPL 2014 के लीग चरण में, प्रवीण तांबे ने KKR के ख़िलाफ़ 16वें ओवर में हैट्रिक ली. उन्होंने पहली गेंद गूगली डाली, जिसे मनीष पांडे चूक गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया. हालाँकि, वह गेंद ‘वाइड’ थी, इसलिए प्रवीण को विकेट तो मिला, लेकिन उसे गिना नहीं गया. इसके बाद उन्होंने पहली ‘लीगल’ गेंद पर यूसुफ़ पठान को आउट किया. दूसरी ‘लीगल’ गेंद पर रयान टेन डोशेट आउट हुए.
इस तरह, प्रवीण तांबे ने सिर्फ़ दो ‘लीगल’ गेंदों में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. इससे पहले, चैंपियंस लीग T20 (2010) में इसुरु उदाना ने दो गेंदों में हैट्रिक ली थी. प्रवीण तांबे यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज़ बने.
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे कोई टीम बनाना नहीं चाहेगी. KKR 100 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप करने के बावजूद मैच हारने वाली पहली टीम बन गई.
IPL History: ऑरेंज कैप जीती, लेकिन टीम हारी! ये 5 खिलाड़ी नहीं जीत सके IPL ट्रॉफी