Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का महीना अब शुरू भी हो गया है. लेकिन इस महीने की शुरुआत में ही तपा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है. देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है. जहां एक तरफ दिन में तेज़ धूप है तो वहीं रात ने अब भी हवाओं का सिलसिला जारी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक, तापमान लगातार बढ़ रहा है. वहीँ अब मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. चलिए जान लेते हैं कि आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान नॉर्मल से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रह सकता है. वहीं पश्चिमी हिमालयी इलाकों में भी असामान्य रूप से ज़्यादा तापमान देखने को मिल रहा है. साथ ही बता दें कि उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी तेज़ी से गर्मी पड़ रही है. हालांकि, एक कमज़ोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है. ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं.
तापमान में आएगी गिरावट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश भर के करीब 12 राज्यों में मैक्सिमम टेम्परेचर 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. वहीं मैदानी इलाकों में सबसे ज़्यादा टेम्परेचर 39 डिग्री सेल्सियस ओडिशा के झारसुगुड़ा में रिकॉर्ड किया गया. साथ ही बता दें कि मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है. इसलिए, लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?
जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के NCR में गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है. सुबह हल्की धुंध दिख रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, आसमान साफ़ हो रहा है और तेज़ धूप महसूस हो रही है.
यूपी का मौसम
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है. लखनऊ समेत राज्य के कई ज़िलों में दिन का तापमान नॉर्मल से 1 से 3 डिग्री ज़्यादा है. दोपहर की तेज़ धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है और कई जगहों पर लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैं.
बिहार का मौसम
बिहार में भी इन दिनों तापमान सामान्य से ज़्यादा है. हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
पंजाब-हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. दिन में तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा.
Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत