Home > वायरल > Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके के इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है. यहां बता दें कि एक फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ लोकल लड़कों ने जमकर मारपीट की.

By: Heena Khan | Published: March 6, 2026 1:13:01 PM IST



Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके के इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है. यहां बता दें कि एक फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ लोकल लड़कों ने जमकर मारपीट की और तो और उसे सबके सामने ठुमके लगाने के लिए भी मजबूर किया. इतना ही नहीं जिन लोगों ने ये घिनौनी हरकत की उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

जानें पुरा मामला 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था, इस दौरान लोकल लड़कों का एक ग्रुप वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि लड़कों ने गार्ड को घेर लिया और उसे डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा. वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे दिख रहा है कि हमलावर डरे हुए गार्ड को अपने मोबाइल फोन पर म्यूजिक बजाते हुए डांस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं.इतना ही नहीं यूनिफॉर्म पहने गार्ड ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन युवकों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और उसकी बेइज्जती का वीडियो बनाते रहे.

डिपार्टमेंट ने लिया रिमांड पर 

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही सूरजपुर फॉरेस्ट डिवीजन के अधिकारियों ने इस घटना पर ध्यान दिया. गार्ड पर हमले की निंदा की गई है, लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने खुद गार्ड को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है. डिपार्टमेंट ने उससे पूछा है कि वह किन हालात में ड्यूटी के दौरान नर्सरी में एक महिला के साथ मौजूद था.

Iran-Israel War: अगर ईरान हुआ तबाह तो कितना होगा भारत को नुकसान? यहां समझें पूरा समीकरण

Advertisement