Home > वायरल > फ्लाइट से पहले छुट्टी कैंसिल, गुस्साई Gen Z ने बॉस को यूं सिखाया सबक; वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी नई बहस

फ्लाइट से पहले छुट्टी कैंसिल, गुस्साई Gen Z ने बॉस को यूं सिखाया सबक; वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी नई बहस

Gen Z vs Boss: एक महिला कर्मचारी के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अचानक बॉस ने लीव कैंसल करने का मैसेज किया. जिसके बाद उसका गुस्सा बॉस पर फूट पड़ा. उसका मुंहतोड़ जवाब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर वर्क-लाइफ बैलेंस पर नई बहस छिड़ गई.

By: Preeti Rajput | Published: February 26, 2026 8:44:32 AM IST



Office Leave Cancelled Gen Z Debate: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है. जिसमें एक महिला कर्मचारी ने अपने बॉस की हरकत पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है. महिला ने अपना नाम सिमरन बताया है. वह ऑफिस से छुट्टी लेकर एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी. उसने कुछ हफ्ते पहले ही अपने वियतनाम ट्रिप के बारे में मैनेजर को बता दिया था और उन्होंने साफ कर दिया था, कि वह इतने दिनों तक ऑफ पर रहेगी. उस समय मैनेजर ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी. लेकिन जैसे ही वह ट्रिप पर निकलने वाली थी, ग्रुप पर मैसेज आता है कि उसकी छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही है.

बॉस ने छुट्टी की कैंसिल 

इस अचानक आए मैसेज ने सिमरन को हैरान कर दिया और गुस्से से आग बबूला कर दिया. वीडियो में कहा कि खराब कम्युनिकेशन और कर्मचारियों के निजी समय की अनदेखी इस समस्या का कारण है. उसका कहना था कि अगर छुट्टी पहले से प्लान और इन्फॉर्म कर दी गई थी, तो आखिरी समय पर उसे रद्द करना गलत था. उसने साफ कहा कि वह काम सिर्फ कमाने के लिए करती है, ताकी अपनी जिंदगी का आनंद ले सकें. 

वीडियो हुआ वायरल 

वीडियो में सिमरन ने काफी बेबाक अंदाज में कहा कि वह अपने परिवार की सुनती है, किसी मैनेजर की नहीं, उसने यहां तक कह दिया कि ज्यादा से ज्यादा बॉस इस मामले को आगे बढ़ सकता है. लेकिन वह नई नौकरी ढूंढ सकती है. उसने कहा कि वह 10 दिन बाद ही लैपटॉप खोलेगी और कंपनी या इमरजेंसी उसके पर्सनल प्लान से ऊपर बिल्कुल नहीं है. उसके इस तेवर ने वीडियो को और भी ज्यादा वायरल कर दिया. 

Aaj ka Rashifal 26 Feb 2026: किसे मिलेगा प्रमोशन तो किस पर होगी पैसों की बरसात, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कई लोगों ने सिमरन का समर्थन किया और कहा कि कर्मचारियों के निजी समय को सम्मान देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा – जेन-जी जिद्दी नहीं है, बल्कि वह एकतरफा समझौते को मानने से साफ मना कर देते हैं, पिछली पीढ़ियां चुपचाप स्वीकार करती थीं. वहीं कुछ ने सवाल उठाते कहा कि क्या छुट्टी औपचारिक रूप से मंजूर हुई थी या नहीं. क्या उन्होंने बीच में रिमांइडर दिया था. 

Shahid Kapoor struggle: बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर ने झेले थे 100 से ज्यादा रिजेक्शन, कभी फिल्मों में थे बैकग्राउंड डांसर

 

Advertisement