PM Modi: PM मोदी का नाम अब सिर्फ देश तक ही सिमित नहीं है बल्कि विदेशों तक में अब इनका नाम गूंजता है, वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इतिहास रच दिया है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को, वो इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए. साथ ही आपको बता दें कि PM मोदी के सामने तो US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी अब पीछे रह गए हैं.
ट्रंप का भी तोड़ा रिकॉर्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असल में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे. साथ ही आपको बता दें कि पिछले दस सालों में, उनका अकाउंट दुनिया के लीडर्स के बीच सबसे एंगेजिंग डिजिटल स्पेस में से एक बन गया है. PM मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने हैं. असल में, दुनिया के टॉप पांच ग्लोबल लीडर्स के कुल फॉलोअर्स PM मोदी की सिंगल फॉलोइंग से भी कम हैं.
इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी
PM मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. ब्राजील के प्रेसिडेंट 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. आखिर में अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर मैली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
Holi 2026 Special Recipe: होली के दिन बनाएं ये खास डिश, उंगली चाट-चाट के खाएंगे लोग