Bihar News: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना इलाके के चौढ़ली पंचायत के हल्का वासा वार्ड संख्या-05 में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला और उसके मासूम बच्चों के साथ बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता मंजू देवी ने थाना में दिए आवेदन में गांव के आठ लोगों पर डायन बताकर जानलेवा हमला करने घर में घुसकर लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.
पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसे आरोपी पीड़िता ने बताया कि सुबह में खाना बना रही थी. इसी दौरान पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए गांव के ही आठ लोग जबरन घर में घुस आए. आरोप है कि हमलावरों ने मंजू देवी को डायन-जोगिन कहकर अपमानित किया है. अश्लील गालियां दीं और लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व हथौड़ी जैसे हथियारों से महिला और उसके छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की है.
old love letters: कहां मिले 2,000 साल पुराने लव लेटर,पत्थरों पर लिखे दिल के अनकहे शब्द
हमले में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान है. एक लाख नकद लूटने और घर तोड़ने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने फूस का घर तोड़-फोड़ दिया, बक्से का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद लूट लिए है. साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा.
Best FD Rates for Seniors: सीनियर सिटिजन को गजब का FD रेट रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी कर लें नोट
झूठा आवेदन देकर बचने की कोशिश?
पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पक्ष खुद को बचाने के लिए पहले ही थाना में झूठा आवेदन दे चुका है और अपने घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त दिखाकर मामला पलटने की कोशिश कर रहा है.
वायरल वीडियो से फैला आक्रोश
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घर के अंदर घुसकर की गई मारपीट और तोड़-फोड़ के दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहे है. इससे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
मामले में बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.