Home > क्रिकेट > अब आएगी असली चुनौती! 22 फरवरी से सुपर-8 में इन 3 दमदार टीमों से भिड़ेगा भारत, पूरा शेड्यूल यहां देखें

अब आएगी असली चुनौती! 22 फरवरी से सुपर-8 में इन 3 दमदार टीमों से भिड़ेगा भारत, पूरा शेड्यूल यहां देखें

India Super-8 Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 का अब लीग खत्म होने वाला है. टूर्नामेंट के अगले ही राउंड के लिए सात टीमों ने क्वालिफाई कर चुकी है. अब एक सुपर 8 स्पॉट खाली है, और इस पर फैसला होना है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 18, 2026 12:01:19 PM IST



India Super-8 Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 का अब लीग खत्म होने वाला है. टूर्नामेंट के अगले ही राउंड के लिए सात टीमों ने क्वालिफाई कर चुकी है. अब एक सुपर 8 स्पॉट खाली है, और इस पर फैसला होना है. भारतीय टीम ने अपने तीन मैच में से 3 खेले और तीनों मैच चीतकर सुपर 8 में पहुंच गई है. भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 का हिस्सा है. इस ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाबवे शामिल है. मंगलवार को जिम्बाबवे बनाम आयरलैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से बाहर हो चुका है. वही जिम्बाब्वे ने अपने अगले राउंड का टिकट पक्का कर लिया है. सुपर ग्रुप 9 का पूरा शेड्यूल भी सामने आया है. तो चलिए जानते है कि भारत सुपर 8 में किस टीम के खिलाफ कब खेलेगा. यहा देखें…

सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत के सुपर 8 ग्रुप में साउथ अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे शामिल है. भारतीय टीम अपना पहला सुपर 8 मैच 22 फरवरी को खेलेगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच में 2024 T20 वर्ल्ड कप के डिफेंडिंग चैंपियन और रनर-अप के बीच कड़ा मुकाबला होगा. पिछले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. अब ये दोनों मजबूत टीमें सुपर 8 में भिड़ेंगी.

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति ने इन भारतीय सितारों को बता दिया ‘लीजेंड’, जानें कौन-कौन है शामिल

26 फरवरी को जिम्बाब्वे से मुकाबला

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपना दूसरा मैच 26 फरवरी को खेलेगी. यह मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बचे से शुरू होगा. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है. जिम्बाब्वे को हराना भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती होगी. 

भारत का मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा।

1 मार्च को इंडिया अपना तीसरा और आखिरी सुपर 8 मैच खेलेगा. इस मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला इंडियन टीम से होगा. वेस्टइंडीज इस समय शानदार फॉर्म में है. वहीं इंडियन टीम 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद से बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. इससे इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कड़ा मुकाबला पक्का होगा.

पूरे भारत में बदला मौसम, क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा इंडिया-नीदरलैंड का मैच; IMD ने जारी की चेतावनी

इंडिया का सुपर 8 शेड्यूल

  • 22 फरवरी – इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका, शाम 7 बजे (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी – इंडिया बनाम जिम्बाब्वे, शाम 7 बजे (चेन्नई)
  • 1 मार्च – इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, शाम 7 बजे (कोलकाता)

Advertisement