Home > बिहार > Bihar News: श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज क्यों? अनिरुद्धाचार्य की कथा में बवाल, बच्चों से बिछड़ीं माएं

Bihar News: श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज क्यों? अनिरुद्धाचार्य की कथा में बवाल, बच्चों से बिछड़ीं माएं

Aniruddhacharya Maharaj: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से हर कोई वाकिफ है. लेकिन हाल ही में इनकी कथा के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

By: Heena Khan | Published: February 9, 2026 6:44:37 AM IST



Aniruddhacharya Maharaj: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के नाम से हर कोई वाकिफ है. लेकिन हाल ही में इनकी कथा के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, बिहार के रक्सौल में एयरपोर्ट परिसर में प्रवचनकर्ता अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान भक्तों और अनुयायियों पर जबरदस्त लाठीचार्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर रहे थे, गेट पर भक्तों की भीड़ उमड़ आई. इस दौरान काफी भक्तों ने प्रवचनकर्ता के साथ ही अंदर घुसने का प्रयास किया, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई. हैरान कर देने वाली बात ये है कि भक्तों ने इस दौरान प्रवेश द्वार पर लगा लोहे का गेट भी उखाड़ दिया.

पुलिस ने क्यों किया लाठीचार्ज 

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि लोगों को काबू करना बहुत मुश्किल हो गया. वहीं इस बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों में आक्रोश भर गया और भीड़ को काबू करने के लिए जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ. इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इतना ही नहीं इस दौरान दो-तीन महिलाएं जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं. इस अफरा-तफरी में दो बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए. उनकी मांएं अपने खोए हुए बच्चों के लिए रोती हुई दिखीं. प्रवचन टेंट में भीड़ इतनी ज़्यादा हो गई कि कई लोग प्रवचन सुनने के लिए पास के ट्रकों पर चढ़ते दिखे. कार्यक्रम का मैनेजमेंट और प्रशासन की तैयारियां भीड़ को संभालने के लिए नाकाफी साबित हुईं.

Aaj Ka Rashifal 09 Februray: मकर धन के मामले में रहें सावधान, वृषभ की करियर योजनाएं होंगी सफल और कर्क को मिलेगा बड़ा काम, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

भक्तों को दिया संदेश 

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक और रक्सौल आए प्रवचनकर्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भक्तों और अनुयायियों को जीवन और समाज के बारे में एक ज़रूरी संदेश दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें गलत कामों और अनैतिक हरकतों से दूर रहना चाहिए. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी चीज़ों से दूर रहना ही इंसान की भलाई का रास्ता है. उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति गलत काम और अनैतिक हरकतें करता है, उसका पतन निश्चित है.

Aaj Ka Mausam: कहीं राहत, कहीं आफत! दिल्ली से यूपी तक बर्फीली हवाओं का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

Advertisement