Home > लाइफस्टाइल > अपना पीरियड ब्लड फेस पर क्यों लगा रही लड़कियां? ग्लो पाने के लिए कर रहीं खतरनाक ट्रेंड; डॉक्टर बोले – ‘ इंफेक्शन’

अपना पीरियड ब्लड फेस पर क्यों लगा रही लड़कियां? ग्लो पाने के लिए कर रहीं खतरनाक ट्रेंड; डॉक्टर बोले – ‘ इंफेक्शन’

Period Blood on Face: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अलग ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड के चलते महिलाएं चेहरे पर अपना ही पीरियड ब्लड लगा रही हैं. वह इसे एक नेचुरल फेशियल बता रहा है और कह रही है कि यह वैम्पायर फेशियल या PRP जैसा असर देता है. लेकिन आइए जानते हैं इसका सच?

By: Preeti Rajput | Published: February 8, 2026 12:38:39 PM IST



Period Blood on Face: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड आग की तरह वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड के चलते महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्ल़ड लगा रही हैं. उन महिलाओं के मुताबिक, ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग और यंग दिखने लगती है. इस ट्रेंड को मेंस्ट्रुअल मास्किंग (Menstrual Masking) का नाम दिया गया है. कई महिलाएं इसे नेचुरल फेशियल बताते हुए इसे कहती हैं कि यह वैम्पायर फेशियल या PRP जैसा स्किन पर काम करती हैं. लेकिन आखिर सच क्या है? क्या सच में चेहरे पर Period Blood लगाने से स्किन हेल्दी होती है. साथ ही स्किन पर इंस्टेंट ग्लो भी आता है. 

क्या कहते हैं डॉक्टर?

ObGyn और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर मानसी नारलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह ट्रेंड के पीछे का लॉजिक बता रहे है कि पीरियड ब्लड में स्टेम सेल्स और साइटोकाइन्स होते हैं. माना जाता है कि ये स्किन को अच्छे से रिपेयर करती हैं और ग्लो आता है. जिसे लेकर अभी रिसर्च जारी है. 

क्या है सच और झूठ?

डॉक्टर मानसी के मुताबिक, पीरियड ब्लड सिर्फ स्टेम सेल्स से नहीं होता, इसमें कई और भी चीजें मौजूद होती हैं. जैसे एंडोमेट्रियल टिश्यू, वेजाइनल डिस्चार्ज आदि. इसके अलावा क्योंकि ये ब्लड वेजाइना से होकर बाहर आता है, तो इसमें कई माइक्रोऑर्गेनिज्म, बैक्टीरिया और फंगस भी पाए जाते हैं. इसमें में इसे सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

नहीं आता स्कन पर ग्लो 

डॉक्टर आगे बताती है कि पीरियड ब्लड किसी भी तरह से PRP या वैम्पायर फेशियल जैसे असर नहीं दिखाता है. अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह स्किन के लिए फायदेमंद है. उल्टा इससे स्किन को नुकसान हो सकता है. 

स्किन पर हो सकता है खतरा!

  • बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • फंगल इंफेक्शन
  • स्किन एलर्जी
  • पिंपल या रैशेज

Propose Day 2026: दिल से करें प्यार का इजहार, रोज डे के बाद प्रपोज डे का जादू; क्यों मनाया जाता है ये दिन?

चेहरे की स्किन काफी सेंसिटिव होती है. इसलिए किसी भी अनस्टेराइल चीजों को स्किन पर लगाने से नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस तरह के ट्रेंड को फॉलो बिल्कुल भई न करें. अगर आप स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती है, तो सबसे पहले पानी ज्यादा पीएं. रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरुर लें. खानपान को हेल्दी रखें और रोजाना एक्सरसाइज करें. 

Rose Day 2026: रोज डे से क्यों शुरू होता है प्यार का हफ्ता? जानें तारीख, इतिहास और हर रंग का गहरा मतलब

Advertisement