Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > प्रियंका चोपड़ा ने भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, एनिवर्सरी पर शेयर किए अनदेखे पल; देसी जीजू की ड्यूटी निभाते दिखे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने भाई-भाभी पर लुटाया प्यार, एनिवर्सरी पर शेयर किए अनदेखे पल; देसी जीजू की ड्यूटी निभाते दिखे निक जोनस

Neelam Upadhyaya-Siddharth Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की सालगिराह के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शादी के कुछ अनदेखे पल कैद हैं. उन्होंने अपना भाई-भाभी को बेहद प्यारे अंदाज में बधाई दी है.

By: Preeti Rajput | Published: February 8, 2026 10:41:08 AM IST



Neelam Upadhyaya-Siddharth Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम उपाध्याय की शादी एक वीडियो शेयर की है. यह वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी के कुछ अनदेखे पलों का वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपने प्यारे भाई और भाभी के लिए प्यार से भरे खुशहाल जीवन की कामना की है. फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया है. 

एक्ट्रेस ने शेयर किया भाई की शादी का वीडियो 

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम  अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके भाई-भाभी की शादी के कुछ अनदेखे पल कै हैं. साथ ही प्रियंका ने अपने प्यार से भरे मैसेज से कपल के खुशहाल जीवन की कामना की है. प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि एक साल हो गया है. आप दोनों को मेरा बहुत सारा प्यार. आप दोनों की साथ में खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं. हैप्पी वन ईयर एनिवर्सरी सिद्धार्थ और नीलम.’

कौन है सिद्धार्थ चौपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक्टिंग से दूर होकर भी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वह एक फिल्म मेकर हैं. उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर रखी है. वह होटल में बतौर शेफ भी काम कर चुके हैं. सिद्धार्थ की खुद की प्रोडक्शन कंपनी है. जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स हैं. जिसके तहत कई बडे़ प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया गया है. 

तमिल एक्ट्रेस हैं भाभी 

प्रियंका की भाभी तमिल एक्ट्रेस हैं. वह तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘मिस्टर 7’ से की थी. सिद्धार्थ चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जहां अक्सर वो अपनी वाइफ नीलम संग तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. 

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में ये एक्टर बनेगा विभीषण, दे चुका 1000 करोड़ की फिल्म, शाहरुख खान से है नाता

महेश बाबू के साथ नजर आएंगी प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ ‘वाराणसी’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे एस.एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा फ्रैंचाइज़ी “क्रिश 4” के लिए भी उन्हें साइन किया गया है. जिसमें ऋतिक रोशन डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करेंगे.

Salman Aishwarya: अचानक सेट पर पहुंचे सलमान और ऐश्वर्या की कर दी बेइज्जती, अभिषेक बच्चन भी थे मौजूद; खुद हिमानी शिवपुरी ने सुनाया किस्सा

Advertisement