Home > लाइफस्टाइल > Propose Day 2026: दिल से करें प्यार का इजहार, रोज डे के बाद प्रपोज डे का जादू; क्यों मनाया जाता है ये दिन?

Propose Day 2026: दिल से करें प्यार का इजहार, रोज डे के बाद प्रपोज डे का जादू; क्यों मनाया जाता है ये दिन?

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में रोज डे के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है. यह प्यार का इजहार करने का खास दिन होता है.

By: Preeti Rajput | Published: February 7, 2026 3:29:01 PM IST



Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है. इस दिन सभी ने अपने खास लोगों को रोज दिया. वहीं रोज डे के बाद प्रपोज डे (Propose Day 2026) मनाया जाता है. यह वैलेंटाइन वीक (Valentine week) का दूसरा दिन होता है. यह दिन हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार खुलकर करते हैं.

दूसरा दिन प्रपोज डे 

साथ ही अपने दिल की फीलिंग्स अपने खास इंसान के सामने रखते हैं. यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है, जो अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं. इस दिन लोग खुलकर अपने क्रश और पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और पुरानी यादें ताजा करते हैं. साथ ही अपने रिश्तें को और मजबूत बनाते हैं. 

प्रपोज डे का इतिहास 

प्रपोज डे मनाने की शुरुआत वेस्टर्न डेटिंग कल्चर से हुई है. जहां लोग अपनी फीलिंग्स खुलकर सामने रखते हैं. इसे शादी का प्रपोजल या फिर रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ाने का पड़ाव माना जाता है. समय के साथ धीरे-धीरे यह दिन खास बन गया. लोग अपनी भावनाओं को सोचते है और सामने वाले से खुलकर प्यार का इजहार करते हैं. कई बार रिश्तों में लोग एक-दूसरे से अपने प्यार जताना भूल जाते हैं. यह दिन उन लोगों को अपने साथी के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देता है. ये दिन सच्चाई, खुलापन और साफ दिल का प्रतीक माना जाता है. 

Rose Day 2026: रोज डे से क्यों शुरू होता है प्यार का हफ्ता? जानें तारीख, इतिहास और हर रंग का गहरा मतलब

प्रपोज डे का महत्व 

प्रपोज डे सिर्फ शादी तक सीमित नहीं है. इस दिन आप किसी को डेट पर चलने के लिए भी पूछ सकते हैं. साथ ही अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.  पुराने वादों को दोहरा सकते हो या रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का फैसला ले सकते हैं. इस दिन लोग अपनी भावनाएं खुलकर सामने वाले को बताते हैं. प्यार जताने के लिए यह दिन खास माना जाता है. यह दिन याद दिलाता है कि रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं. 

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Advertisement