Home > राजस्थान > न चोर, न डाकू…एक लाख की सोने की चेन उड़ा ले गया कबूतर, छत पर मचा ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर

न चोर, न डाकू…एक लाख की सोने की चेन उड़ा ले गया कबूतर, छत पर मचा ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर

Kabootar Stole Gold Chain : नागौर जिले के डेगाना कस्बे के सराफा बाजार की एक दुकान से कबूतर करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन लेकर उड़ गया. कुछ देर बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया. हालांकि चेन सुरक्षित वापस मिल गई और सभी ने राहत भरी सांस ली.

By: Preeti Rajput | Published: February 7, 2026 10:12:19 AM IST



Kabootar Stole Gold Chain : राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना शहर के सराफा बाजार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. जिसने कुछ समय के लिए पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. सराफा व्यापारियों के मन में चोरी का डर हमेशा बना रहता है. इसलिए वह कई तरह की सतर्कता भी बरतते हैं. लेकिन इस बार चोर कोई आम इंसान नहीं था, बल्कि एक कबूतर था. यह घटना उस समय हुई, दूकान के भीतर सोने के अभूषण तैयार किए जा रहे थे. वहीं सभी कारीगर भी अपने काम में लगे हुए थे. 

सोने की चेन उड़ा ले गया कबूतर 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के भीतर अचानक एक कबूतर उड़ आया और काउंटर के पास रखी सोने की चेन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया. चेन करीब एक लाख रुपये की थी. यह मंजर देख दुकान में मौजूद व्यापारी और कारीगर हैरान रह गए. कुछ समय के लिए तो किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? लेकिन जैसे ही कबूतर दुकान से बाहर निकला, व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई. 

व्यापारियों में मची हलचल

कबूतर दुकान से निकलकर पास की बिल्डिंग की छत पर जाकर बैठ गया. व्यापारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसपर अपनी नजरें बनाए रखी, ताकि चेन कहीं गायब न हो जाए. आसपास के दुकानदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए. सभी की निगाहें कबूतर पर अटक गई. लोग उसे नीचे उतरने के लिए आवाज देते रहे, लेकिन कबूतर काफी देर तक छत पर बैठा रहा. 

Viral Video: ग्रेटर नोएडा के अपार्टमेंट में कुत्ता बना विवाद, वायरल वीडियो से मची हड़कंप, पुलिस तक पहुंचा मामला

वापस मिल गई चेन

लेकिन कई मिनटों के मेहनत के बाद आखिरकार कबूतर ने चेन को छोड़ दिया. इसके बाद तुरंत व्यापारियों ने तुरंत छत पर आकर सोने की चेन को अपने कब्जे में ले लिया. चेन मिलते ही सभी ने राहत की सांस ली. बाजार का माहौल सामान्य हो गया. इस घटना ने व्यापारियों को कुछ समय के लिए चिंता में डाल दिया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Manish Dewasi नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है. 

Advertisement