Categories: विदेश

कौन हैं राजकुमार हिसाहितो? चार दशक बाद जापान के शाही परिवार में आया पहला वयस्क पुरुष

चार दशकों बाद जापान के शाही परिवार में कोई पुरुष सदस्य वयस्क हुआ है। जानिए कौन हैं राजकुमार हिसाहितो, उनके जीवन, पढ़ाई और राजगद्दी के बारे में।

Published by Shivani Singh

Prince Hisahito: जापान के राजकुमार हिसाहितो इनदिनों खूब चर्चे में हैं। राजकुमार हिसाहितो अब आधिकारिक रूप से वयस्क हो गए हैं। हिसाहितो 19 साल के हैं। खास बात यह है कि पिछले 40 सालों में कोई भी पुरुष शाही सदस्य वयस्क नहीं हुआ था, इसलिए अब वह राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

कौन हैं राजकुमार हिसाहितो, कब हुआ था जन्म?(Who is Prince Hisahito, when was he born?)

आपको बता दें कि हिसाहितो का जन्म 6 सितंबर, 2006 को हुआ था। आपको बता दें कि हिसाहितो जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और क्राउन प्रिंसेस किको के बेटे और सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं। वो इस परिवार में चार दशकों के बाद पहले वयस्क पुरुष हैं।  इस 17 सदस्यीय परिवार में कुल 4 ही पुरुष हैं।   हिसाहितो वर्तमान में त्सुकुबा विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी विशेष रुचि ड्रैगनफ़्लाई में है। 

22 अगस्त को अमेरिका में यूक्रेनी लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ ? जिसे देख भड़क गए जेलेंस्की, दुनिया भर में मचा हंगामा

राजकुमार का वयस्कता समारोह शनिवार को उनके पारिवारिक आवास से शुरू हुआ। इस अवसर पर, सम्राट ने उन्हें कानमुरी मुकुट भी पहनाया। इस दौरान हिसाहितो ने कहा, “मैं अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हुए शाही परिवार का एक वयस्क सदस्य बनने की पूरी कोशिश करूँगा।” इस दौरान हिसाहितो शाही महल में पारंपरिक वस्त्र पहने नज़र आए। बाद में, औपचारिक वस्त्र पहनकर, वह शाही रथ में सवार होकर तीन पवित्र मंदिरों में गए।

Related Post

इस दौरान, वह जापान के प्रथम सम्राट जिनमू और अपने परदादा सम्राट शोवा की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 1985 के बाद से किसी शाही राजकुमार का यह पहला वयस्कता समारोह है। उस समय, उनके पिता, युवराज अकिशिनो ने वयस्कता समारोह संपन्न कराया था।

समारोह एक साल के लिए किया गया था स्थगित

आपको बताते चलें कि समारोह एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था यह पिछले साल ही होने वाला था लेकिन  राजकुमार अपनी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें इसलिए इसे टाल दिया गया था। 

रूसी हमले में धुआं-धुआं हो गया यूक्रेन मंत्रिपरिषद का महल, सीधे पुतिन के निशाने पर थे जेलेंस्की के मंत्री!

Shivani Singh

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026