Home > विदेश > पागल हो गए हैं राष्ट्रपति! ट्रंप के मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल; ईरान को ‘गंदी गाली’ देना पड़ा भारी

पागल हो गए हैं राष्ट्रपति! ट्रंप के मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल; ईरान को ‘गंदी गाली’ देना पड़ा भारी

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच काफी समय से तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है. जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. इस बीच ट्रंप की मेंटल हेल्थ को लेकर अमेरिकी के नेताओं ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

By: Preeti Rajput | Published: April 6, 2026 7:24:04 AM IST



Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच हो रहा युद्ध पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन चुका है. इस बीच ट्रंप की बिगड़ती मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए एक दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक बयान दिया था. उनके इसी बयान पर अमेरिकी नेता बुरी तरह भड़क उठे हैं. दरअसल, अपने बयान में ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में ईरान को धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. 

ईरान को लेकर क्या बोल गए ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘मंगलवार ईरान में 
पावर प्लांट और पुल दिवस होगा, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दो, वरना तुम लोगों को नरक में रहना होगा. इसी पोस्ट में ट्रंप ने अपमानजनक यानी गंदी गाली की इस्तेमाल किया था. जिसकी उम्मीद किसी देश के सर्वोच्च नेता से नहीं की जाती है. जिसके बाद ट्रंप के इस बयान पर अमेरिकी नेता बुरी तरह से भड़क उठे हैं. 

ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल 

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप के इस बयान को खतरनाक और मानसिक तौर पर असंतुलित करार दिया है. उन्होंने कहा कि ‘इस मामले में अमेरिकी कांग्रेस को तुरंत और युद्ध को रोक देना चाहिए.’ वहीं सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ‘अगर वह कैबिनेट के सदस्य होते तो संविधान के 25वें संशोधन (राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया) पर जरूर विचार करते. उन्होंने ट्रंप के इस बयान को पूरी तरह से असंतुलित स्थिति बयाना और चेतावनी देते हुए कहा कि इससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है. 

‘ये तो ट्रेलर है’, राघव चड्ढा के तेवर देख बढ़ी सियासी गर्मी; AAP में हलचल तेज

ईरान ने भी किया पलटवार 

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान ने भी प्रतिक्रिया दी है. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘लापरवाह कदम’ पूरे इलाके को आग में झोंक देंगे.’ ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय में संचार मामलों के उप प्रमुख मेहदी तबातबाई ने भी ट्रंप के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हम तभी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलेंगे जब हमारे देश को युद्ध में हुए नुकसान के बदले मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने ट्रंप के बयान को अशोभनीय बताया.

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Advertisement