Categories: विदेश

Trump Tariff: “आप हमें नहीं बताएंगे कि हम किससे तेल खरीदेंगे, भारत एक बड़ा लड़का है…” इस अमेरिकी ने ट्रम्प को सुनाया खरी-खरी

American journalist on Trump tariff: भारत कोई स्कूली बच्चा नहीं है। वो बड़ा लड़का है... बड़ा लड़का... ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये शब्द एक अमेरिकी पत्रकार के हैं उन्होंने ऐसा कहकर ट्रम्प टैरिफ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की भी आलोचना की है।

Published by Shivani Singh

American journalist on Trump tariff: भारत कोई स्कूली बच्चा नहीं है। वो बड़ा लड़का है… बड़ा लड़का… ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये शब्द एक अमेरिकी पत्रकार के हैं उन्होंने ऐसा कहकर ट्रम्प टैरिफ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की भी आलोचना की है।

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रम्प ने जैसे को तैसा निति के तहत पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो वहीँ रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का बोझ डाल दिया। जहाँ अमेरिका के कई राजनेता ने भी ट्रंप के इस फैसले की निंदा की है और अब अमेरिकी पत्रकार रिक सांचेज़ ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ अपमानजनक और अज्ञानतापूर्ण नीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत के साथ स्कूली बच्चों जैसा व्यवहार करने जैसा है। 

‘भारत बड़ा लड़का है, स्कूली बच्चा नहीं’

दरअसल रिक सांचेज़ का कहना है कि ट्रंप प्रशासन का यह फैसला पूरी तरह से अपमानजनक है। रिक सांचेज़ ने इस बात की भी कड़ी आलोचना की और समझाया कि यह अपमानजनक है जब आप भारत जैसे देश के साथ, उसके इतिहास, संसाधनों और क्षमताओं के बावजूद, एक स्कूली बच्चे जैसा व्यवहार करने लगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि भारत की शुरुआत गांधी से हुई थी। लेकिन भारत ने दुनिया के लिए जो किया है, वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि यूरोप और मेसोपोटामिया ने हासिल किया है। उन्होंने इसपर जोर देते हुए कहा कि “ये भारत के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो वे स्कूली बच्चे हों जिन्हें बताया जाना चाहिए कि क्या करना है। भारत एक बड़ा बच्चा है, स्कूली बच्चा नहीं।”

SCO Summit 2025: शी जिनपिंग के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से PM मोदी ने की मुलाकात, तस्वीरें आई सामने

Related Post

“आप हमें नहीं बताएंगे कि हम किससे तेल खरीदेंगे?”

बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान साचेंज ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ की भी आलोचना की उन्होंने कहा “आप(डोनाल्ड ट्रम्प) हमें नहीं बताएँगे कि हम किससे तेल खरीद सकते हैं और किससे नहीं, इसलिए यह एक विनाशकारी और परिवर्तनकारी क्षण था। इतिहासकार एक दिन पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि यही वह समय था जब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया पर राज कर रहे यूरोपीय अमेरिका की शक्ति वास्तव में कम होने लगी थी। हालाँकि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका का पतन हो रहा है। शक्ति की दृष्टि से, यह वैश्विक दक्षिण की ओर बढ़ने वाला है, जिसमें प्रमुख देश भारत और चीन के साथ-साथ रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राज़ील भी होंगे।

भारत-पाक संघर्ष में मध्यस्थता के दावे पर सांचेज़ ने क्या कहा?

इस इंटरव्यू के दौरान सांचेज़ ने ट्रम्प के उन दावों के बारे में भी बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम करवाया था। जबकि भारत ने यह बिलकुल स्पष्ट किया कि किसी तीसरे पक्ष का इसमें कोई हाथ नहीं है और युद्ध विराम पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा अपने भारतीय समकक्ष को फोन करने के बाद हुआ था।

Indonesia News: सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, पार्लियामेंट बिल्डिंग में लगायी आग, जाने क्या है मामला?

Shivani Singh
Published by Shivani Singh
Tags: Trump Tariff

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026