Categories: विदेश

Israel-US Iran Conflict: कोई मौलवी तो कोई इंजीनियर, बेटी संभालती है पार्लर, सुप्रीम लीडर खामेनेई के बच्चों ने चुना पिता से अलग रास्ता!

Israel-US Iran Conflict: न्यूज एजेंसी FARS ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और पोते भी एक हमले में मारे गए हैं.

Published by Preeti Rajput

Israel-US Iran Conflict: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है. इजरायल और अमेरिकी आर्मी ने मिलकर ईरान के राजधानी तेहरान को अपना निशाना बनाया है. साथ ही ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास भी  तेज धमाके की खबर सामने आई थी.  ईरानी सरकारी टेलीविजन ने  इन हमलों की पुष्टि कर दी है.  इजरायल और ईरान की लड़ाई से  पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है. 

खामेनेई की हुई मौत

इस बीच इजरायल और ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई हमलों में मारे जा चुके हैं. ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार, 1 मार्च  की सुबह इस बारे में जानकारी दी. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी खामनई की मौत का दावा किया. सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने कहा कि सुप्रीम लीडर सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं. ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम और फार्स ने भी मौत की  खबर की पुष्टि कर दी है. खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिनों का शोक भी घोषित किया गया है. 

बेटी-दामाद की भी गई जान

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी न्यूज एजेंसी FARS ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई  की बेटी, दामाद और पोते  भी एक हमले में मारे गए हैं. कहा जा रहा है कि इन हमलों में ख़ामेनेई की एक बहू की भी मौत हो गई है. हालांकि, इस लेकर फिलहाल कोई और जानकारी सामने नहीं आई है. 

खानेनेई की परिवार

बता दें कि, खामेनेई के 4 बेटे और दो बेटियां हैं. इनके पास अरबों खरबों की संपत्ति मौजूद है. बेटों के नाम मुस्तफा, मोजतबा, मसूद और मैसम हैं, जबकि बेटियों के नाम बोशरा और होदा है. मुस्तफा पिता खामेनेई के काफी करीब माने जाते थे. जबकी मोजतबा और मसूद बिजनेसमैन थे. वहीं  मैसम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वहीं बेटियों की बात करें तो होदा फैशन डिजाइनर हैं और तेहरान में ही घर  में पार्लर का काम करती हैं. जबकी बड़ी बेटी बोशरा हाउसवाइफ हैं, जिन्होंने खामेनेई के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद गोलपायगानी के बेटे से शादी की है.

अरबों की दौलत

खामेनेई और उनके परिवार ने ईरान में अरबों डॉलर की संपत्ति मौजूद है. NCR ईरान की एक रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई की निजी संपत्ति का अधिकतर हिस्सा बेटे और बेटियों के पास है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पैसा यूनाइटेड किंगडम, सीरिया और वेनेजुएला के बैंकों में है.

मोजतबा खामेनेई के पास कितनी दौलत?

अरबी भाषा के अलकुद्स अलअरबी की रिपोर्ट के मुताबिक बेटे मोजतबा खामेनेई के पास 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति मौजूद है. यह धन  संयुक्त अरब अमीरात, सीरिया और वेनेजुएला और कई अफ़्रीकी देशों के बैंकों में है. वहीं सोने और हीरे में 300 मिलियन डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान है. जानकारी के मुताबिक,  इस संपत्ति का लगभग 1 बिलियन डॉलर तेल की बिक्री के टैक्स से प्राप्त किया गया है. शॉपिंग सेंटर,बिल्डिंग परियोजना, निजी विमान-हेलीकॉप्ट और मर्सिडीज-बेंज – घोड़े आदी भी मौजूद है. साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि तेहरान के मेयर मोहम्मद-बाघेर कलीबाफ ने अब्बास अब्बद और राजधानी के हजारों हेक्टेयर को मोजतबा को केवल गिफ्ट के तौर पर दे दिए थे. 

मसूद और मेसम के पास कितनी दौलत?

मसूद के पास फ्रांस और ब्रिटेन के बैंकों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा और तेहरान के बैंकों में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा धन जमा है.  मेसम क शादी ईरान के सबसे प्रसिद्ध व्यापारियों में से एक की बेटी से हुई है. मेसम के पास 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति मौजूद है. वहीं 10 मिलियन डॉलर की नकदी भी वह इस्तेमाल कर सकते हैं.

Ayatollah Ali Khamenei Death: सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हुई मौत, ट्रंप ने किया बड़ा दावा; ईरान ने भी कूबल किया सच?

बोशरा व होदा की संपत्ति

बोशरा ने खामेनेई के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद गोलपायगानी के बेटे से शादी की थी. बोशरा की संपत्ति लगभग 100 मिलियन डॉलर के करीब है. वहीं होदा को फैशन और गहनों में गहरी दिलचस्पी है. उनके घर में महिलाओं का सैलून भी है. उनकी संपत्ति भी 100 मिलियन डॉलर के करीब है. 

War Kyu Ho Raha Hai: आखिर क्यों हो रही वॉर? ईरान-इजराइल में चल रही जंग के ये हैं सबसे बड़े 5 कारण

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026